चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के अमलागोड़ा गांव के पास स्थित एक पोल्ट्री फार्म में शनिवार की सुबह लगभग सात फीट लंबा अजगर देखा गया. ग्रामीणों ने अजगर को देखा और इसकी सूचना प्रभारी वनपाल कल्याण महतो को दी गयी. सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम के सदस्य पहुंचे. टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया. मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने अजगर को पकड़कर वहां से दूर साल के घने जंगल में छोड़ दिया है.











