सरायकेला : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने सरायकेला- खरसावां अल्पसंख्यक जिला समिति का औपचारिक विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है. यह निर्णय 18 जुलाई 2025 को जिला समिति द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आलोक में लिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
केंद्रीय कार्यालय आदेश के अनुसार निम्नलिखित नेताओ को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें अध्यक्ष जन्नत हुसैन, उपाध्यक्ष सरवर आलम, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद मोहर्रम अंसारी, सचिव मोहम्मद अरशद, संगठन सचिव गालिब सैयद खान, कोषाध्यक्ष सहजाद आलम को बनाया गया जिससे जिले में संगठनात्मक मजबूती को नया आयाम मिल सके. बताया गया कि नव-नियुक्त पदाधिकारी अपने- अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ करें और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने को कहा. इस नई घोषणा के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है.



