आदित्यपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ की एनआइटी महिला इकाई की ओर से सलोना श्रावण मिलनोत्सव का आयोजन किया गया. आदित्यपुर आधारशिला टावर-4 में आयोजित उक्त रंगारंग मिलनोत्सव में 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक मंगलाचरण से हुई. इसके बाद महिलाओं ने मिक्स संगीत पर मनभावन प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत पारंपरिक और आधुनिक परिधानों में महिलाओं ने फैशन शो में भाग लिया और रैंपवॉक के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया. इस अवसर पर महिला इकाई की अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने श्रावण मास की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया. सभी ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं भी दीं. (नीचे भी पढ़ें)
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाना और पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजना था. कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला इकाई की सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर की जिला पार्षद कविता परमार शामिल हुईं. इस अवसर पर सुजाता सिंह, संध्या सिंह, संगीता सिंह, डॉ. रीना सिंह, सुषमा सिंह, प्रतिभा सिंह, विद्या सिंह, आरती सिंह और आशा सिंह समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं.




