• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Gujarat ats success-गुजरात एटीएस को मिली बड़ी सफलता, झारखंड की शमा परवीन को बेंगलुरू से किया गिरफ्तार, ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम करने का आरोप

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


रांची: कोडरमा की रहने वाली 30 वर्षीय शमा परवीन को गुजरात एटीएस ने मंगलवार को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. उस पर अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट के लिए युवाओं को ब्रेन वाश करने और भारत में एक आतंकी मॉड्यूल चलाने का आरोप है. शमा परवीन को अलकायदा का भारत में मुख्य कर्ताधर्ता बताया जा रहा है. एजेंसियों के अनुसार, शमा परवीन पाकिस्तान से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए सीधे संपर्क में थी और कम से कम चार से पांच ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम कर रही थी. बताया कि वह पूरे मॉड्यूल को खुद हैंडल कर रही थी.गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात पुलिस ने एक ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल को तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है. इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था और उनसे पूछताछ के आधार पर ही शमा परवीन को कर्नाटक से दबोचा गया. 22 जुलाई को पकड़े गए आतंकी एक इंस्टाग्राम अकाउंट के संपर्क में थे. यह अकाउंट और इसके तीन अन्य कनेक्टेड अकाउंट्स शमा परवीन बेंगलुरु से चला रही थी. इन अकाउंट्स के काफी फॉलोअर्स थे, और इनके जरिए लड़कों का ब्रेनवॉश किया जाता था. इनका मुख्य मकसद भारत में मजहबी आधार पर हिंसा फैलाना था. शमा परवीन को कर्नाटक की स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात लाया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि शमा कई पाकिस्तानी लोगों के साथ-साथ दूसरे देशों के लोगों के भी संपर्क में थी, जिसकी गहन जांच चल रही है.इस गिरफ्तारी से पहले, गुजरात एटीएस ने इसी केस में चार अन्य आतंकियों को गिरफ्तार किया था. 23 जुलाई को दिल्ली, नोएडा, अहमदाबाद और मोडासा (अरावली) से मोहम्मद फैक, जीशान अली, मोहम्मद फरदीन और सेफुल्लाह कुरैशी को पकड़ा गया था. एटीएस ने इनकी सोशल मीडिया गतिविधियों और ऑनलाइन संवादों पर लगातार नजर रखी थी.(नीचे भी पढ़े)

शमा परवीन कैसे बनी अलकायदा के टेरर मॉड्यूल की लेडी बॉस

मात्र 30 साल की अल कायदा की महिला आतंकी शमा परवीन को खतरनाक तरीके से रेडिक्लाइज किया जा चुका है. शमा परवीन झारखंड के कोडरमा की रहने वाली है. शमा पाकिस्तान से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये सीधे संपर्क में थी और चार से पांच ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम कर रही थी. शमा परवीन को भारत में अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट का मुख्य कर्ता-धर्ता बताया जा रहा है.शमा कर्नाटक में पूरे मॉड्यूल को खुद हैंडल कर रही थी. गुजरात एटीएस ने शमा परवीन की एक मात्र फोटो जारी की है. इसमें शमा परवीन बुरका पहने हुए है. और मात्र उसका चेहरा दिख रहा है. गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात पुलिस ने ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल को तोड़ने में सफलता हासिल की है. इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इनसे पूछताछ के आधार पर इस महिला आतंकी को एटीएस ने कर्नाटक से दबोचा है.गुजरात एटीएस के अनुसार शमा परवीन नाम की ये महिला आतंकी पाकिस्तान के टेरर आकाओं से सीधे संपर्क में थी. ये आतंकी पांच टेरर मॉड्यूल पर काम कर रहे थे. (नीचे भी पढ़े)

एटीएस के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से शमा परवीन के पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा हुआ है.गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने शमा परवीन की गिरफ्तारी पर कहा कि 22 जुलाई को पकड़े गए आतंकी एक इंस्टा अकाउंट के संपर्क में थे. इनके तीन और अकाउंट पर कनेक्शन थे. इस अकाउंट के काफी फॉलोअर्स थे. बेंगलुरु से शमा परवीन इस अकाउंट को चला रही थी. इनका मकसद भारत में मजहबी आधार पर हिंसा फैलाना था.शमा काफी पाकिस्तानी लोगों से संपर्क में थी. इसके अलावा उसका दूसरे देशों के लोगों के साथ भी संपर्क था. जिसकी जांच चल रही है.परवीन बेहद रेडक्लाइज है. यानी कि उसे खतरनाक तरीके से ब्रेनवॉश किया गया है. परवीन फिलहाल बंगलौर में रह रही थी. इसका सोशल मीडिया अकाउंट लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था. इससे एजेंसियों को कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है.अधिकारियों का दावा है कि ये संदिग्ध कथित तौर पर एक सोशल मीडिया ऐप के ज़रिए एक-दूसरे के संपर्क में थे और कथित तौर पर उन्हें पूरे भारत में हाई-प्रोफाइल टारगेट दिए गए थे.अधिकारियों का दावा है कि इस ग्रुप का सीमा पार संबंध थे और वे भारत के बाहर अपने आकाओं के संपर्क में थे.एटीएस अधिकारियों के अनुसार दहशतगर्दों का ये मॉड्यूल किसी स्थान या व्यक्ति को निशाना बनाने के अलावा लोगों को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने के मकसद से भी काम कर रहा था. ये लोग सोशल मीडिया के जरिये लोगों को ब्रेनवॉश करते थे और भारत में शरिया नियम लागू करने की चर्चा करते थे, लोकतंत्र खत्म करने और भड़काऊ संदेशों के ज़रिए लड़कों को उकसाते थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur tmwu Gandhi shashtri jayanti : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में मनी बापू व शास्त्री जी की जयंती, यूनियन नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों को को अर्पित की श्रद्धांजलि
खबर

Jamshedpur tmwu Gandhi shashtri jayanti : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में मनी बापू व शास्त्री जी की जयंती, यूनियन नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों को को अर्पित की श्रद्धांजलि

October 2, 2026
Jamshedpur rural attempt to rape accused arrested : घाटशिला के गांव में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
खबर

Jamshedpur rural attempt to rape accused arrested : घाटशिला के गांव में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

October 2, 2026
Jamshedpur rural rural road refilling : बहरागोड़ा के नयाग्राम चौक से नयाग्राम तक जर्जर सड़क की शीघ्र होगी रीफिलिंग, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के आग्रह पर डीसी ने दिया आश्वासन
खबर

Jamshedpur rural rural road refilling : बहरागोड़ा के नयाग्राम चौक से नयाग्राम तक जर्जर सड़क की शीघ्र होगी रीफिलिंग, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के आग्रह पर डीसी ने दिया आश्वासन

October 2, 2026
Next Post

Jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा रिपोर्ट कार्ड मांगा, लापरवाह लोगों पर गिरेगी गाज

Tmh doctors appointment system to be changed : टीएमएच में डॉक्टरों का अप्वाइंटमेंट सिस्टम बदलेगा, अब ऐसे मिलेगा आपको ओपीडी का बुकिंग

Jamshedpur inner wheel club - इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने बोड़ाम आदिवासी स्कूल का किया दौरा, किताब का किया वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

Jamshedpur bjp kadma : भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर हुआ मंथन, संगठनात्मक मजबूती पर जोर

Jamshedpur jugsalai nagar parishad : जुगसलाई नगर परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान, दिया गया साफ सफाई रहने का संदेश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News