रांची : झारखंड के राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु भागने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को सीआइएसएफ ने पकड़ लिया. दोनों पर बिहार के गया जिले में मारपीट का मामला दर्ज है. संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सीआइएसएफ ने पूछताछ की, जिसमें उनकी पहचान मोहम्मद अरशद रेहान और मोहम्मद शाहबाज आलम के रूप में हुई. बाद में दोनों को एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने मामले की जानकारी गया पुलिस को दे दी है.







