जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत राम टेकरी रोड के निकट स्कूटी सवार दो लोगों को 15 से 20 युवकों ने मारकर घायल कर दिया. जानकारी मिलते ही जुगसलाई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और जांच पड़ताल में जुट गई. जुगसलाई निवासी तपस कुमार अपने कर्मचारी मनीष यादव के साथ जुगसलाई राम टेकरी रोड होते हुए नया बाजार की ओर जा रहे थे, जहां दो-तीन बाइक सवार पहले तपस कुमार से बहस की और उसके बाद लगभग 15 से 20 की संख्या में युवकों ने तपस कुमार और उनके कर्मचारी मनीष यादव पर हमला कर दिया. जिसमें मनीष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान युवकों ने तपस कुमार पर चाकू से हमला भी किया, जिसमें वे बाल बाल बच गए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया है.



