जमशेदपुर : ईस्ट टेक संगोष्ठी 2025 के लिए 48 सदस्यीय सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर प्रतिनिधिमंडल रांची के लिए रवाना हो चुके है. ईस्ट टेक संगोष्ठी 2025 एक रक्षा (डिफ़ेंस) एक्सपो है, जो झारखंड में पहली बार आयोजित की जा रही है. इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में रक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े रोज़गार और व्यवसायिक अवसरों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय उद्योगों को नई संभावनाओं से जोड़ना है. इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उद्योगपति, उद्यमी और विशेषज्ञ शामिल हैं. इसका उद्देश्य संगोष्ठी में भाग ले रहे प्रमुख हितधारकों के साथ सहयोग, निवेश और ज्ञान-विनिमय के अवसर तलाशना है. इस अवसर पर चैम्बर के प्रेसिडेंट विजय आनंद मूनका ने कहा, “ईस्ट टेक संगोष्ठी नवाचार, रक्षा और साझेदारी का एक प्रमुख मंच बन चुकी है. हमारी यह यात्रा तकनीक-आधारित विकास को प्रोत्साहित करने और झारखंड सहित पूर्वी राज्यों के साथ मज़बूत संबंध बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.” (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल पैनल चर्चाओं, उत्पाद प्रदर्शनों और बी2बी बैठकों में भाग लेकर उभरती तकनीकों और संयुक्त उपक्रमों की संभावनाओं पर चर्चा करेगा. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर को विश्वास है कि यह सहभागिता क्षेत्र में तकनीकी अपनाने, कौशल विकास और औद्योगिक वृद्धि को गति देगी प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उद्योग उपाध्यक्ष पुनीत कौंटिया, कर एवं वित्त के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजीव अग्रवाल, उद्योग सचिव विनोद शर्मा, दिनेश मकानी, अभिषेक काबरा, शैलेश मोदी, राजीव अग्रवाल, सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रदीप देबुका, अभिषेक भलोटिया, रोहित केजरीवाल, विवेक अग्रवाल, पीयूष गोयल, जगदीश अग्रवाल, रविकांत अग्रवाल, रोहित काबरा, आकाश मोदी, उद्योग निर्वाचित 25–27 के उपाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, शुभम सेन, आकाश भदानी, प्रांजल सरावगी, महेश सांघी, वत्सल नागेलिया, सुमन नागेलिया, रोहित खेमका, निलय मकानी, रितेश सांघी, सोनू बिंद्रा, विशाल अग्रवाल, अन्मोल कुमार, अरविंद केडिया, अजय अग्रवाल, विनायक नागेलिया, अभिषेक चोपड़ा, किशन मंडाना, रुशभ मेहता, माधव अगीवाल शामिल होंगे.



