चाकुलिया : चाकुलिया नगर प्रशासक के निदेश पर नगर पंचायत क्षेत्र में नगर पंचायत कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई कार्य किया गया. साथ ही साथ नगर पंचायत के एसएचजी महिलाओं के बीच स्वच्छता शपथ दिलाई गयी. इस दौरान विशेष सफाई अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया गया. मौके पर नगर पंचायत कर्मियों ने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाने का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाए रखना, नागरिकों को प्रेरित करना कि वे भी स्वच्छता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं लोगों से अपील किया कि पार्क और सार्वजनिक स्थल को गंदा न करें, कचरा केवल डस्टबिन में ही डालें, पौधों और हरियाली की सुरक्षा करें, स्वच्छ पार्क स्वस्थ शहर का संकल्प लें. मौके पर नगर प्रबंधक अनंत कुमार खालखो, प्रभात मिंज, कनीय अभियंता मीता राय, रेणुका महतो, अरुण महतो, अमित मिश्रा, असीम नाथ समेत अन्य उपस्थित थे.



