जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत नसीम मैरिज हॉल में झामुमो नगर परिषद कमिटी की एक बैठक हुई, जिसमे मुख्य अथिति के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और विशिष्ठ अतिथि हिदायतुल्लाह खान शामिल हुए. बैठक में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओ ने विधायक मंगल कालिंदी को सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है. विधायक ने कार्यकर्ताओं को हेमंत सरकार में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया. इस मौके पर झामुमो नेता लालटू महतो, नगर परिषद अध्यक्ष मोहमद जमील, नौसाद आलम, मो समद, मुस्तफा आदि झामुमो नेता और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.











