जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार उलीडीह थाना क्षेत्र के बहांहादरी निवासी देवराज कुमार ने 21 सितंबर को साकची थाना में आवेदन दिया था. उन्होंने बताया कि 19 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे अपनी स्पलेण्डर मोटरसाईकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05 डीएस 4774) को जेएनएसी ऑफिस के डब्लुएसओ गेट के पास खड़ा कर टाटा कंपनी काम पर चले गए थे. जब वे दोपहर 1:50 बजे लौटे तो उनकी मोटरसाईकिल गायब थी. (नीचे भी पढ़ें)
काफी खोजबीन और आसपास पूछताछ के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तब उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई. आवेदन पर साकची थाना कांड संख्या-147/25, दिनांक-21.09.2025, धारा-303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर रमेश राम को सौंपी गई. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी गई मोटरसाईकिल को बरामद कर लिया. साथ ही सीतारामडेरा निवासी आरोपी रोहित गोराई (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जब्त सामान में स्पलेण्डर मोटरसाईकिल को सूचीबद्ध किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अपराधियों पर लगातार निगरानी रखे हुए है और इस तरह की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की गयी.




