जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिला वन पदाधिकारी सबा अहमद अंसारी से मिला. मुलाकात में जनहित, वन उत्पाद, रोजगार सृजन, फलदार पौधारोपण, वनाधिकार पट्टा वितरण, पर्यावरण संरक्षण तथा दलमा लेपर्ड सफारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई. प्रतिनिधिमंडल ने मांगे की, जिसके तहत कहा गया कि लंबित सभी वनाधिकार पट्टों का त्वरित वितरण किया जाये. इसके अलावा वन उत्पाद आधारित रोजगार सृजन ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक मजबूती आए. जिले के सभी 11 प्रखंडों में वन भूमि पर बड़े पैमाने पर फलदार पौधों का रोपण किया जाये. (नीचे भी पढ़ें)

10 लाख कटहल वृक्षों की बागवानी योजना, जिससे भविष्य में रोजगार और व्यापार को बल मिलेगा. दलमा लेपर्ड सफारी व वन क्षेत्रों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रोजगार व पलायन रोकने के उपाय किया जाये. औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सीएसआर के अंतर्गत वनों के विकास में जोड़ना और प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों को पौधारोपण की जिम्मेदारी सौंपने को कहा गया. वन पदाधिकारी सबा अहमद अंसारी ने सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आवश्यक मुद्दों को रखा है और इनपर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, राजकिशोर यादव, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अंसार खान, कमलेश कुमार पाण्डेय, नलिनी सिन्हा, शमशेर आलम, शमशेर खान, सन्नी सिंह, रंजीत सिंह, निखिल कुमार व रंजीत झा शामिल थे.











