• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 6, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur durga puja : काशीडीह के ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने किया पंडाल का उदघाटन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ काशीडीह रामनवमी मैदान में गुरुवार को हो गया है. उदघाटन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में राज्य के नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के करकमलों द्वारा किया गया. मंच पर श्री मरांडी के अलावा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू उपस्थित थी. साथ ही मंच में ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह के संरक्षक एव भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह भी मौजूद थे. उदघाटन समारोह भव्य रूप से 11 पंडितों द्वारा मंत्रोचारण एव शंखध्वनि के साथ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

इसके उपरांत ठाकुर प्यारा सिंह उच्च विद्यालय के छात्रों एवं ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया. इसके उपरांत अतिथियों ने पंडाल में प्रवेश कर मां दुर्गा की उपासना की, जहां पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं चुनरी द्वारा सम्मानित अतिथियों को पूजा पंडाल के पंडितों ने किया. तदोपरांत अतिथियों ने मंच की ओर प्रस्थान किया और ठाकुर प्यारा सिंह एवं धुरंधर सिंह के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया. उदघाटन समारोह में हज़ारों के संख्या में काशीडीह निवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. समारोह को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्हें जमशेदपुर की पूजा संस्कृति और पूजा पंडाल के विहंगम दृश्यों ने यहां अपनी ओर आकर्षित किया है. उन्होंने मां दुर्गा की उपासना एवं उससे जुड़े धार्मिक अर्थों पर भी प्रकाश डाला. साथ ही सभी मेंबरों को रहे दिल से धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से इस प्रकार का आयोजन सफल हो पाता है. क्लब के संरक्षक अभय सिंह ने क्लब की ऐतिहासिकता के साथ साथ मां दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन कर हर रूप की महत्ता को दर्शकों के बीच समझाया एवं मां दुर्गा के नारी रूप में शक्ति की आराधना के अर्थ को भी समझाया. (नीचे भी पढ़े)

इसके पश्चात विद्युत वरण महतो ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष वे इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा रहे हैं और विगत कई वर्षों से तदंतर बढ़ते हुए उन्होंने इस दुर्गा पूजा समिति को देखा है. उन्होंने पंडाल एवं मां दुर्गा की प्रतिमा का व्याख्यान करते हुए कहा कि इस बार बंगाल ही नहीं झारखंड के भी श्रमिकों ने इस पंडाल को बनाने में अपना श्रम दिया है, जो कि बधाई का पत्र है. पूर्णिमा दास साहू जी ने मां दुर्गा के देवी के स्वरूप का गुणगान किया एवं हमारे समाज में नारी शक्ति, महिला शक्ति की महत्ता के विषय में अपने वक्तव्यों को रखा. इस वर्ष ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा समिति का पंडाल पटमदा बंगाल के कारीगरों द्वारा बारीकी से किया गया है. इसमें तीन महीने का समय लगा है. पंडाल को बनाने में कारीगर काश, पुआल एवं एफआरपी का इस्तेमाल किया गया है. पंडाल तीन हिस्सों में विभाजित है. प्रथम चारण में पंडाल के अंदर प्रवेश करते ही गुजराती ढोल नृत्य, डांडिया के विहंगम दृश्य दर्शाए गए हैं. दूसरे हिस्से में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन लीला के गोकुल लीला, मुरली रूप में, श्रीकृष्ण की कदम्ब में आठवार, माखन खाना, पूतना वध, कंस वध, कालिया नाग वध संहार को प्रदर्शित किया गया है. इसके पश्चात पंडाल के गर्भगृह में मां दुर्गा, सरस्वती, मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश एवं श्री कार्तिकेय जी की भव्य विग्रह रूप वाली प्रतिमा को स्थापित किया गया है. स्वागत भाषण राज सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दिया. कार्यक्रम का संचालन सम्राट सिंह ने किया. कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा क्लब के संरक्षक अभय सिंह, क्लब के अध्यक्ष निर्भय सिंह, राज सिंह, सुनील दास, कृष्ण प्रसाद, सुशील श्रीवास्तव, संजय कुमार, रिंकू तिवारी, सोमू दास, विनीत दुबे, सूरज जायसवाल, राहुल बंसल समेत क्लब के 200 मेंबर एवं हजारों की संख्या में बस्तीवासी मौजूद थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jharkhand deoghar ddc flags off jagrukta rath : देवघर डीडीसी ने विकास भवन परिसर से रवाना किया विशेष जागरूकता रथ, रथ आम उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए करेगा जागरूक
खबर

Jharkhand deoghar ddc flags off jagrukta rath : देवघर डीडीसी ने विकास भवन परिसर से रवाना किया विशेष जागरूकता रथ, रथ आम उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए करेगा जागरूक

June 6, 2026
jamshedpur health services- अपर उपायुक्त को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल व एसडीओ को सदर अस्पताल का बनाया गया नोडल पदाधिकारी
खबर

jamshedpur health services- अपर उपायुक्त को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल व एसडीओ को सदर अस्पताल का बनाया गया नोडल पदाधिकारी

June 6, 2026
jamshedpur dc review education department- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश
खबर

jamshedpur dc review education department- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

June 6, 2026
Next Post

Jamshedpur chamber seminar : सिंहभूम चैम्बर में जीएसटी 2.0 पर सेमिनार का किया गया आयोजन, कोलकाता से आये सीए अभिषेक टिबरेवाल ने जीएसटी में हुए बदलावों को सदस्यों के समक्ष रखा, बताया 2017 के बाद जीएसटी में सबसे बड़ा बदलाव

Saraikela accident: चांडिल में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur incident - मानगो में हाइड्रा की चपेट में आए नगर मिशन प्रबंधक, पैर टूटा, बाइक क्षतिग्रस्त, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jharkhand deoghar ddc flags off jagrukta rath : देवघर डीडीसी ने विकास भवन परिसर से रवाना किया विशेष जागरूकता रथ, रथ आम उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए करेगा जागरूक

jamshedpur health services- अपर उपायुक्त को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल व एसडीओ को सदर अस्पताल का बनाया गया नोडल पदाधिकारी

jamshedpur dc review education department- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

jamshedpur Sharachi Green Project- शराची ग्रीन के पीड़ित फ्लैट खरीदारों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र के हिन्दी उपन्यास “छूटता छोर अंतिम मोड़” का हुआ लोकार्पण, मुख्य अतिथि डॉ चंदेश्वर खां व अन्य ने किया पुस्तक का लोकार्पण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand deoghar ddc flags off jagrukta rath : देवघर डीडीसी ने विकास भवन परिसर से रवाना किया विशेष जागरूकता रथ, रथ आम उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए करेगा जागरूक

jamshedpur health services- अपर उपायुक्त को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल व एसडीओ को सदर अस्पताल का बनाया गया नोडल पदाधिकारी

jamshedpur dc review education department- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

jamshedpur Sharachi Green Project- शराची ग्रीन के पीड़ित फ्लैट खरीदारों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र के हिन्दी उपन्यास “छूटता छोर अंतिम मोड़” का हुआ लोकार्पण, मुख्य अतिथि डॉ चंदेश्वर खां व अन्य ने किया पुस्तक का लोकार्पण

jamshedpur kkc- कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने अरुण त्रिपाठी , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज व प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय का जताया आभार, कहा असंगठित कामगार को संगठित करना होगी प्राथमिकता

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News