जमशेदपुर: जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एन एस एस यूनिट युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय , शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे झंडे को लेकर एक यात्रा की गयी तथा गांव के लोगों को झंडे का वितरण किया गया. ग्रामीणों के बीच बीएड के छात्रों ने नशा मुक्त संदेश नुक्कड़ नाटक के द्वारा दिया. गांव धनचटानी में बीणापानी उच्च विद्यालय के साथ डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने एमओयू हस्ताक्षर किया. विद्यालय में एक एनीमिया मुक्त परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा नवी और दसवीं के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का भी एनीमिया चेकअप किया गया, जिसमें अगर किसी की रक्त की कमी को पाया गया तो उन्हें संतुलित आहार लेने तथा उन्हें एक महीने की आयरन की दवाइयां दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

गांव के मुखिया सींगों मुर्मू ने अपने कार्यों के बारे में बताया कि किस प्रकार वे गांव को संभालती है तथा उनके जमीनी स्तर के सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान करती है. कार्यक्रम की रुपरेखा एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी ने तैयार की थी. कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता, उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल एवं शिक्षकगण के साथ ही सहायक सहकर्मी ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.











