जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी 2 रिफ़्रैक्टरीज़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील वन रिफ़्रैक्टरीज़ के चीफ बृजेन्द्र सिंह उपस्थित थे और झंडे की सलामी दी. उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि देश में आजादी के बाद लगातार कई वर्षों से हमारी सरकार आर्थिक रूप से मज़बूत होने के लिए प्रयासरत है और हमारा देश आज आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है, जिसने सबका साथ और निरंतर सहयोग की ज़रूरत है. (नीचे भी पढ़ें)

हम विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहें है और बहुत जल्द दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर हैं. इस चुनौतीपूर्ण कार्य में 140 करोड़ जनता का निरंतर सहयोग चाहिये. टाटा स्टील भी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है जिससे देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
हम सभी कर्मचारियों से आग्रह करते है कि वह देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें और जहां काम कर रहें हैं, पूरी ईमानदारी से कार्य करें और अपने काम में पूर्ण समर्पण के साथ काम क्वालिटी वर्क करें. सेफ्टी का पूरा ध्यान रखें ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो. जब हमारा कंपनी आगे बढ़ेगा तो हम सभी को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और देश को भी आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य रूप से एमके सिंह, कमेटी मेम्बर और एलडी 2 जेडीसी चेयरमैन राजेश झा, एस ख़ान, प्रवीण कुमार , चंदन, निधि, अंतरा कुमारी, संतोष और काफ़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे.











