रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्थि-कलश को लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यहां पूरे पारम्परिक विधि-विधान से “गुरुजी” की अस्थियों को दामोदर नदी में विसर्जित किया. (नीचे भी पढ़े)
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य पारिवारिक सदस्य तथा नेमरा ग्रामवासी मौजूद रहे. रजरप्पा स्थित दामोदर नदी के घाट पर स्थानीय पाहन द्वारा सभी विधिवत रीति-रिवाज का अनुपालन कराते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हाथों से स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अस्थियां विसर्जित कराई गई, अस्थियां प्रभावित करते समय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आंखों में अपने पिता को खोने की पीड़ा साफ झलक रही थी.











