जमशेदपुर:जमशेदपुर मां दुर्गे की आराधना को लेकर पूजा पंडाल का निर्माण शुरू हो चुका है. छोटे बड़े लगभग 500 पंडाल का निर्माण शहर में किया जा रहा है. वही लाइसेंस और गैर लाइसेंस पंडाल का निर्माण में हजारों कारीगर लगे हुए है. इसी तरह ट्यूब बारीडीह कॉलोनी में पंडाल निर्माण को लेकर रविवार को भूमि पूजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
जहां हैरी पॉटर के थीम पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. वही डांडिया नाइट का भी आयोजन महा सप्तमी के दिन होगा. उधर पूजा पंडाल को लेकर भूमि पूजन के साथ ही पंडाल का निर्माण शुरू हो चुका है. एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण शहर में देखने को मिलेगा. कही ऑपरेशन सिंदुर तो कहीं अग्नि मिसाइल का नजारा शहर में देखने को मिलेगा.











