
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा- चौका मुख्य मार्ग पर थाना के समीप एक बाइक सवार युवक ने अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी और गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी बाइक संख्या जेएच 05 सीएच -8108 से चौका की ओर से आ रहा था और गम्हरिया की ओर जा रहा था.(नीचे देखे पूरी खबर)

इसी दौरान सड़क पार कर रही महिला से उसकी टक्कर हो गई, जिससे महिला और युवक दोनों घायल हो गए. युवक की पहचान नीमडीह के मुरुगडीह निवासी दिनेश कुमार महतो के रूप में हुई है. उसके पास से अरका जैन यूनिवर्सिटी का पहचान पत्र मिला है, जिसकी संख्या 496 बताई जा रही है. पहचान पत्र के अनुसार वह विश्वविद्यालय का कर्मचारी है. हादसे में युवक के सिर से काफी खून बह गया, जिससे उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.











