चाकुलिया: चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित सतनारायण ठाकुर बाड़ी मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को नंदोत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर भजनों की मधुर प्रस्तुति और भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी ने पूरे वातावरण को भक्ति में बना दिया. कार्यक्रम के दौरान कोलकाता से आए प्रसिद्ध भजन गायक प्रेम सोनी और स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. (नीचे भी पढे़ं)

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन की धुन पर भक्त नाचने लगे विशेष रूप से जब नंद बाबा टोकरी में बालकृष्ण को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो पूरा मंदिर परिसर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की से गूंज उठा. अवसर पर लोगों ने बच्चों और लोगों के बीच चॉकलेट और फल का वितरण कर नंद उत्सव की खुशियां मनाई. सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयश्री चावला, परिधि, हर्षिता अग्रवाल सहित अनेक छोटे बच्चों ने नृत्य और प्रस्तुति दी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. (नीचे भी पढे़ं)
आयोजन को सफल बनाने में ठाकुरबाड़ी कमेटी के संजय लोधा, वासुदेव रुंगटा, पप्पू लोधा, राजेंद्र लोधा, भरत शर्मा, दीपक झुनझुनवाला, कौशल रुंगटा,संजय बकरेवाल छोटू रुंगटा,परमेश्वर रुंगटा, आलोक लोधा, मुन्ना खेड़िया, बसंत अग्रवाल, विजय अग्रवाल, समेत कई सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही. वहीं महिला समिति की पुष्पा रुंगटा, बिना रुंगटा और मंजू अग्रवाल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. (नीचे भी पढे़ं)











