जमशेदपुर : जमशेदपुर के सामाजिक कार्यकर्ता सागर तिवारी और जमशेदपुर के साकची काशीडीह स्थित डॉ अभिषेक क्लिनिक चलाने वाले डॉ अभिषेक के बीच चल रहे मामले में रोजाना नया मोड़ सामने आ रहा है. डॉ अभिषेक ने नोटिस के मद्धम से सागर तिवारी को उनके फेसबुक पोस्ट के कारण अस्पताल का हुए 9 दिन में 90 लाख का नुकसान बताया है और उसे तत्काल सागर तिवारी को देने को कहा गया है. (नीचे भी पढ़ें)

उक्त बाते डॉ अभिषेक अपने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस सागर तिवारी को भेजा है. सागर तिवारी ने बताया कि डॉ अभिषेक का नोटिस हास्यास्पद है. अस्पताल पूर्ण रूप से बंद नहीं हुआ. हो सकता है कि 50 प्रतिशत लोग नहीं जानते होंगे तो इसका मतलब है, उनका 9 दिन का कमाई एक करोड़ अस्सी लाख है तो पहले डॉक्टर अपनी कमाई का ब्योरा दे और वो ख़ुद कहते है कि वो सेवा कर रहे तो फिर कमाई की बात कहां से आ गई. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरी तरह पहले वो उनके फेसबुक पोस्ट को साबित करें कि उनके अस्पताल के खिलाफ है. बिना किसी सबूत के पैसे के दम पर हर वक्त जीत नहीं मिलेगी.



