जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में आज नामांकन के अंतिम दिन टीम मानव केडिया ने सदस्यों और समर्थकों की भारी भीड़ के साथ विजय आंनद मुनका की अगुवाई में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. बिस्टुपुर राम मंदिर में पूजा अर्चना कर टीम केडिया-कांवटिया ने नामांकन पत्र भरा. काम किया है, काम करेंगे के नारे के साथ टीम केडिया – कांवटिया के समर्थकों में भारी उत्साह दिखा. टीम के साथ युवाओं एवं बुजुर्ग व्यापारियों की भारी भीड़ जुटी. (नीचे भी पढ़ें)

नामांकन के पश्चात उत्साह से लबरेज मानव केडिया नें समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम बोलने में नही, काम करने में विश्वास करते हैं. उन्होंने कहा कि चैम्बर का वर्तमान स्वरूप हमारे विज़न का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर को उद्योगों के अलावा पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा का हब बनाना भी मेरी टीम की प्राथमिकता होगी. उन्होंने सदस्यों का आह्वान किया कि वे चैम्बर के चतुर्दिक विकास के लिए टीम केडिया-कांवटिया को एक मौका अवश्य दें. टीम केडिया-कांवटिया से निम्नलिखित सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया. (नीचे भी पढ़ें)

अध्यक्ष मानव केडिया, मानद महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज हर्ष बाकरेवाल, उपाध्यक्ष पीआरडब्ल्यू अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भरत मखानी, सचिव टैक्स एंड फाइनेंस अंशुल रिंगसिया, सचिव इंडस्ट्रीज विनोद शर्मा, सचिव पीआरडब्ल्यू लिप्पू शर्मा, कोषाध्य्क्ष सीए अनिल अग्रवाल (रिंगसिया). इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहित मूनका, प्रतीक अग्रवाल, सन्नी संघी, उमेश खिरवाल, विष्णु गोयल, दिलीप अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, पवन नारेडी, अभिषेक काबरा, अमीश अग्रवाल, दीपक चेतानी, सीए पीयूष गोयल, प्रीतम जैन, रोहित काबरा, अजय अग्रवाल भोलोटिया, आकाश मोदी, मनीष गोयल, अमित संघी, सुमन नागेलिया, बबलू अग्रवाल (मिनी), शुभम सेन (दादा), पंकज पटेल, विकास गढ़वाल, पीयूष चूड़ीवाला, प्रांजल सरावगी, महेश संघी, जेपी हिरवाल, कौशिक मोदी, राजेश जैसुका एवं अशोक गोयल ने अपने नामांकन पत्र जमा कराये. (नीचे भी पढ़ें)
नामांकन पत्र दाखिल करने के समय कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे जिनमें मुरलीधर केडिया, उमेश कांवटिया, विजय आनंद मूनका, ओमप्रकाश रिंगसिया, अशोक चौधरी, पवन पोद्दार, सांवरमल अग्रवाल, अरुण बाकरेवाल, सुनील रिंगसिया, सुनील अग्रवाल (शार्पभारत), अमित अग्रवाल मोनू, ओमप्रकाश मूनका, शंभु मूनका, कैलाश सरायवाला, चंद्रकांत जताकिया, बजरंगलाल अग्रवाल, भवानी शंकर गुप्ता, मुकेश आगीवाल, पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश ईनाणी, शशांक शेखर, गोविंद नागेलिया, अवतार सिंह, कमल किशोर अग्रवाल, बिमल मुरारका, बैजनाथ शर्मा, बिनोद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कमल रिंगसिया समेत कई व्यापारी एवं उद्यमी शामिल रहे.




