गालूडीह: गालूडीह के उलदा में मंगलवार को आत्मा के तत्वावधान में उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रभावी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों, उर्वरक विक्रेताओं एवं कृषि से जुड़े अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश भकत ने किसानों को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं पोटाश (एनपीके) के संतुलित एवं दक्ष उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की. उन्होंने बताया कि उर्वरकों का सही मात्रा, उचित समय एवं वैज्ञानिक विधि से प्रयोग करने पर फसल उत्पादन में वृद्धि होती है, साथ ही मिट्टी की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहती है. इस मौके पर लालमोहन सिंह, बृजेश कुमार, शशिकला महतो, शेफाली महतो सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.







