बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण खेत मे जल जमाव हो गया था और स्वर्णरेखा नदी के भी जलस्तर बढ़ने से तटीय क्षेत्र के किसानों के खेत जलमग्न हो गया था. खेतों में पानी भरने से खेत में लगे धान के बिचड़े भी पानी में डूब जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई थी.प्रखंड क्षेत्र के गुहियापाल,महुलडांगरी,बामडोल,रंगुनिया समेत अन्य स्वर्णरेखा नदी किनारे स्थित गांव के कई बीघा धान के खेत पानी में डूबा हुआ है. (नीचे भी पढ़े)
धान की फसल पानी में डूबने से फसल की सुरक्षा को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है. वहीं विगत दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण नदी का जलस्तर भी धीरे धीरे घटने लगा है जिससे क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है. किसानों ने कहा कि खेतों में लगा पानी जल्द नहीं घटा तो धान के बिचड़े सड़ जाएंगे जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा और उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा.
