मुम्बई : झारखंड की प्रतिभा और यहां की खूबसूरत वादियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से एक नई वेब सीरीज ‘इंसानियत के दुश्मन’ की शूटिंग की तैयारी चल रही है. ‘मल्टीफीलिक्स’ एवं ‘सुधा सिने मूवीज प्राइवेट लिमिटेड’ के बैनर तले निर्माणाधीन सीरीज जल्द ही दिल्ली दूरदर्शन के प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेब्स ओटीटी’ पर दर्शकों के बीच होगी. इस वेब सीरीज को रांची दूरदर्शन से भी प्रसारित करने की बात चल रही है. इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि इसमें 90% कलाकार झारखंड से ही लिए गए हैं. निर्माता सिराज अहमद (मल्टीफीलिक्स) और निर्मात्री शबनम राज (सुधा सिने मूवीज प्राइवेट लिमिटेड) ने स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता देकर क्षेत्रीय सिनेमा और कला को एक नई ऊंचाई देने का प्रयास किया है. (नीचे भी पढ़ें)
‘इंसानियत के दुश्मन’ समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध और गिरते नैतिक मूल्यों पर प्रहार करती है. यह कहानी एक सेवानिवृत्त मेजर रुद्र प्रताप सिंह की है. जिसने बॉर्डर पर देश की रक्षा के लिए 35 वर्ष तैनात रहे और अपने गृह नगर आने के बाद समाज में बहुत तरह की कठिनाइयों से गुजरने को मजबूर हो जाते हैं. यह कहानी उन लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने स्वार्थ के लिए मानवता को दांव पर लगा देते हैं. इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे कुछ रसूखदार लोग आम जनता का शोषण करते हैं और अंततः कानून और इंसाफ की जीत कैसे होती है. भाई-भाई और बाप-बेटे के बीच उसूलों की लड़ाई को भी बखूबी दर्शाया गया है. यह सीरीज सस्पेंस, ड्रामा और सामाजिक संदेश से भरपूर है. यह वेब सीरीज में कुल 26 एपिसोडों का है. इसके प्रति एपिसोड की अवधि-30 मिनट हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रभात राज ने इस सीरीज में ‘वन मैन आर्मी’ की भूमिका निभाई है. सीरीज के लेखक, पटकथा, संवाद और गीत भी उन्हीं की कलम से निकले हैं. इस वेब सीरीज के निर्देशन की बात करें तो प्रभात राज और बॉलीवुड निर्देशक तरुण मोहम्मद कर रहे हैं. इस सीरीज की विजुअल्स क्वालिटी को बेहतरीन बनाने के लिए डीओपी संदीप गुप्ता (बनारस) और पीयूष राज को जिम्मेवारी दी गई है और मेकअप मैन (मुंबई) के रूप में शंकर दास हैं. सम्पादन का काम माही राज को सौंपा गया है. इसके अलावा इस वेब सीरीज की कास्टिंग बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर रंजीत जौहरी कर रहे हैं. इस वेबसीरीज़ में मुख्य भूमिकाओं में सिराज अहमद, देवेश खान, रमेश गोयल (मुंबई), राहुल सिंह (मुंबई), रीना सहाय, प्रभात राज, नवीन मोहंती, ऋषभ कुमार, मुरारी लाल गुप्ता, शशिभूषण सिन्हा, कुमकुम गौड़, उमा बड़ाइक, राजश्री जयंती, सुमन सिंह, रंजीत बिहारी, करुणा सिंह, अरुण हाजरा और सुभाष सिन्हा नजर आने वाले हैं. इसके अलावा बॉलीवुड के संभावित कलाकारों में रजा मुराद, अली खान, सीमा परिहार आदि शामिल हैं.






