
देवघर: रविवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर स्थित नावाडीह-रोहिणी रेलवे ओवरव्रिज का विधिवत उद्धघाटन किया. इस दौरान मौके पर डीआरएम श्री मौर्या, विधायक सुरेश पासवान, मधुपुर के भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे. वहीं मौके पर सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए ओवरव्रिज के लिए शुभकामनाएं दी. और कहा कि यह ओवर ब्रिज क्षेत्र के विकास,सुगम आवागमन और जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047 के मिशन गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आज रोहिणी नावाडीह रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया है. (नीचे भी पढ़े)

यहां से अब देवघर से एम्स,रांची सहित अन्य कई जगहों और शहरों की दूरी कम होगी. वहीं मौके पर उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी आभार जताया. सांसद ने कहा कि 2005 तक देवघर में कोई बड़ा डेवलपमेंट नहीं हुआ था. बाबा की कृपा से 2009 में सांसद बना और फिर एक विजन के तहत देवघर सहित गोड्डा लोकसभा के विकास की शुरुआत हुई. वहीं सांसद ने कहा कि बहुत जल्द संथाली और आरोग्य भवन ओवर व्रिज की शुरुआत होगी. उन्होंने विधायक सुरेश पासवान और राज्य सरकार से मदद करनें की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार जमीन दे तो जसीडीह स्टेशन को और वृहत रूप दिया जाएगा. वहीं कार्यक्रम में इस दौरान जिला महामंत्री अभयानंद झा, पंकज सिंह भदौरिया, गंगा नारायण सिंह सहित दर्जनों भाजपाई और कई स्थानीय निवासी मौजूद थे.







