चाकुलिया: झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन बुधवार को चाकुलिया पहुंचने पर झामुमो प्रखंड कमेटी के नेता और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सोरेन ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में सभी कार्य करें. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है. (नीचे भी पढ़े)
पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की नीति सिद्धांत और उपलब्धियों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर संगठन से जोड़े. उन्होंने कहा कि जन गणना कार्य में कोई भी झारखंडी का नाम ना कटे इसके प्रति सभी सजग रहें. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, गोपन परिहारी, प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, पूर्व जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, बलराम महतो,राधानाथ मुर्मू, मो गुलाब, राजा बारिक, पिटला दास, झंटू भोल समेत अन्य उपस्थित थे.







