जमसेदपुर: राजस्थानी ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में संघ के सचिव स्वर्गीय कृष्ण भारद्वाज के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में स्वर्गीय कृष्ण भारद्वाज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. संघ के सदस्यों ने दिवंगत को पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी. राजस्थानी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष बोदूराम सेवदा ने कहा की कृष्ण भारद्वाज का निधन संपूर्ण समाज के लिए भारी क्षति है. कृष्ण भारद्वाज जीवन पर्यंत समाज के सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते रहे. (नीचे भी पढ़े)

उपस्थित सदस्यों को संघ के महासचिव कौशल किशोर जोशी, संघ के संरक्षक महावीर प्रसाद चौबे, महेश सेवदा, जनार्दन शर्मा, संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी, काशी चौबे, संघ के कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, सचिव मनोज शर्मा, अंकेक्षक परमेंद्र शर्मा, दिलीप शर्मा, देवराज शर्मा ने दिवंगत को अपनी श्रद्धांजलि दी. सभा में उपस्थित समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने भी स्वर्गीय कृष्ण भारद्वाज के जीवन पर प्रकाश डाला. भारी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. (नीचे भी पढ़े)

समाज के वरिष्ठ लोगों में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, मुरलीधर शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, सुरेश शर्मा लिपू, अनिल शर्मा, रामगोपाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बैजनाथ शर्मा, मोनू शर्मा, पवन शर्मा, राजेश शर्मा, विजय शर्मा, बबलू सारस्वत, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विमल अग्रवाल, आशीष शर्मा, विजय सराय वाला, उत्तम शर्मा, राजकुमार सारस्वत, रतनलाल भारद्वाज, गोविंद भारद्वाज, जुगल शर्मा, चिंटू शर्मा, संजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सत्यनारायण सारस्वत, लाला जोशी, सुनील शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, विकाश शर्मा समेत कई अन्य मौजूद रहे.







