बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र के सासांगडीह गांव में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के बाड़ेदा टोला सियालगोड़ा निवासी माझी बाबा बलराम बास्के (43) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे बलराम बास्के अपनी बाइक पर घर से बोड़ाम की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सासांगडीह गांव के पास नीमडीह सीमा क्षेत्र में सामने जा रहे खाली ट्रैक्टर की ट्रॉली से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह ट्रॉली के चक्के की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में बलराम बास्के को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर सासांगडीह से बाड़ेदा की ओर जा रहा था, जबकि बलराम बास्के बोड़ाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर उनकी बाइक ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया वरुण सिंह भी मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.


















