रांची/ जमशेदपुर: कोल्हान सहित झारखंड में सोमवार को झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. सोमवार की दोपहर को तेज तूफान के बाद बारिश शुरू हो गई, जिसमें आसमान से बर्फ के गोले गिरने शुरू हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
कोल्हान सहित अन्य जगहों पर में गिरे बर्फ के गोले : कोल्हान के तीनों जिले सहित आस-पास के अन्य इलाकों में पहले ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी. वहीं 28 मई तक बारिश और आंधी तूफान का खतरा बना रहेगा.
26 को तीन जिलों में लू का अलर्ट – 26 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा जिले में हीटवेव का अलर्ट जारी है.
बारिश और ओले गिरने से भीषण गर्मी से मिली थोड़ी राहत : ओले गिरता देख बच्चे सब काफी खुश नजर आए. बारिश का असर किसी खास इलाके में नहीं बल्कि पूरे झारखंड क्षेत्र में देखने को मिला. बच्चे अपने घर की छतों से ओले बीनकर उसके साथ खेलने में व्यस्त हो गए तो वहीं बड़े-बुजुर्ग ओला गिरने से नुकसान का आकलन करने लग गए.







