जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई शफीगंज मोहल्ला का पानी की समस्या दूर होती नजर आ रही है. सोमवार को शफ़ीगंज मोहल्ला में जलापूर्ति पाइपलाइन का परीक्षण किया गया. इसमें यह जांच की गई कि क्षेत्र में पानी किस प्रेशर से पहुंच रहा है. जांच के दौरान पाया गया कि पानी का प्रेशर सही आ रहा है, लेकिन 90 डिग्री टर्निंग कॉर्क लगाए जाने के कारण प्रेशर कम होने की संभावना जताई गई. इसके बाद ठेकेदार द्वारा तत्काल 45 डिग्री का कॉर्क वॉशर लगवाकर कार्य को पुनः शुरू कराया गया. इस संबंध में स्थानीय लोगों एवं नगर पालिका की ओर से भी कॉल प्राप्त हुआ था, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
निरीक्षण के दौरान शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसायटी नेशनल विंग के सदस्य प्रह्लाद पाठक, आरएसएस एवं नेशनल विंग सचिव चंद्र पाठक, ओपी पाठक, विशाल सोनकर, गोलू सोनकर, विजय, आकाश, बृजेश सिंह, सुनीता देवी, सचिन, सौरव, अशोक शर्मा, सानू शर्मा, उपेंद्र पंडित, मंगल, शिव, सनी, एस पांडेय, अमन सिंह, आकता, संते, इंदु, रोहित सोनकर, कन्हैया, आनंद राव, सूरज तिवारी, रोहित तिवारी, दानजीत, विनोद जायसवाल, रामजी जायसवाल, फिफ्टी, कालू, नवीन सोनी, राकेश सोनकर, अजय, भीरू, आरएसएस नवीन, पंकज सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
शफ़ीगंज मोहल्ला के लोगों ने आशा व्यक्त की है कि जल्द ही नियमित पानी की सप्लाई शुरू होगी और पिछले कई वर्षों से चल रही जल समस्या का समाधान होगा. शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसायटी नेशनल विंग ने कहा कि जब तक क्षेत्र के प्रत्येक घर तक नियमित पानी नहीं पहुंचता, तब तक समाज के लोग जनता के साथ मिलकर इस मुद्दे को उठाते रहेंगे.







