जमशेदपुर : जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों को अचानक नौकरी से हटाने जाने का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. वहीं उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. प्रदर्शन कर रहे सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि वे एसबीआई एटीएम में पिछले 10-15 वर्षों से सुरक्षागार्ड की नौकरी कर रहे है. उन्हें अचानक नोटिस देकर हटाये जाने पर उनके बीच आर्थिक संकट आ गयाहै. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
कई परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है. प्रदर्शन कर रहे गार्डों ने बताया कि वे एजेंसी डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ इंटरप्राइजेज लिमिटेड बेंगलुरू के तहत वर्षों से ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे थे, लेकिन 30 अप्रैल को उनका अंतिम कार्यदिवस बताकर 1 मई 2026 से उन्हें काम पर आने से मना करने का नोटिस थमा दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
1 मई से नई सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएस द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया. जब वे लोग ड्यूटी की मांग करने लगे तो सीआइएसएस कंपनी के लोकल समर्थक सोमनाथ सिंह के द्वारा उनके साथ अपमानजनक व्यवहार, गाली – गलौज एवं मारपीट तथा घर से उठाने की धमकी दी गयी. उनकी उपायुक्त से मांग है कि पुराने सुरक्षाकर्मियों को पुन: कार्य पर रखी जाये और सुरक्षाकर्मियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं घर से उठाने की धमकी पर कार्रवाई की जाये.







