जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के बुल टाउन नीम रोड में रहने वाली पी स्वाति लक्ष्मी ने चेन छिनतई की शिकायत गोलमुरी थाने में दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पी स्वाति लक्ष्मी अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं. इसी दौरान बाइक सवार एक बदमाश वहां पहुंचा और उनके गले से सोने की चेन झपटकर तेज रफ्तार से फरार हो गया. घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी लोगों की पकड़ से दूर निकल चुका था. (नीचे भी पढ़ें)
मामले की सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस सक्रिय हुई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान के लिए पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी लगाया है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात झपटमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.







