• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 20, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Manipal tata medical college : मणिपाल टाटा मेटिकल कॉलेज के पहले दीक्षांत समारोह के साथ चिकित्सा शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत, भारत की अनूठी दो निजी संस्थान की भागीदारी में चिकित्सा शिक्षा का एक ऐतिहासिक पड़ाव

Manipal tata medical college : मणिपाल टाटा मेटिकल कॉलेज के पहले दीक्षांत समारोह के साथ चिकित्सा शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत, भारत की अनूठी दो निजी संस्थान की भागीदारी में चिकित्सा शिक्षा का एक ऐतिहासिक पड़ाव
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश की पहली और अनूठी निजी-निजी भागीदारी’ (प्राइवेट-प्राइवेट पार्टनरशिप) की मिसाल पेश करने वाला मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), जमशेदपुर आगामी 1 जून को अपना पहला दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा है. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (माहे) – जो कि एक उत्कृष्ट संस्थान (डिम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) है – की घटक इकाई के रूप में कार्यरत एमटीएमसी का यह आयोजन न केवल इस संस्थान बल्कि पूरे पूर्वी भारत की स्वास्थ्य सेवा शिक्षा के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. बारीडीह स्थित एमटीएमसी परिसर में 1 जून को सुबह 11:30 बजे से शुरू होने वाले इस भव्य समारोह में कॉलेज के पहले एमबीबीएस बैच (शैक्षणिक सत्र 2020-21) के कुल 133 युवा चिकित्सकों को उनकी मेडिकल डिग्री प्रदान की जाएगी. इसके साथ ही ये युवा डॉक्टर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में देश और समाज की सेवा के लिए अपने पेशेवर सफर की शुरुआत करेंगे. इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे. (नीचे भी पढ़ें)

उनके साथ झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री इरफान अंसारी और भारत सरकार के गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार विजय कुमार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे. इस उत्सव में माहे और टाटा स्टील का शीर्ष नेतृत्व, एमटीएमसी गवर्निंग काउंसिल के सदस्य, शिक्षक, स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ और विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहेंगे. साल 2020 में मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (माहे) और टाटा स्टील के बीच हुए एक अनूठे समझौते के तहत स्थापित एमटीएमसी, देश में अपनी तरह का पहला ऐसा मेडिकल कॉलेज है जो दो निजी दिग्गजों की साझेदारी से बना है. इसकी शुरुआत सुदूर और पिछड़े क्षेत्रों तक उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के एक साझा विज़न के साथ हुई थी. (नीचे भी पढ़ें)

आज यह संस्थान बहुत कम समय में चिकित्सा, स्वास्थ्य विज्ञान (हेल्थ साइंसेज) और पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षा के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर चुका है, जहाँ वर्तमान में मेडिकल, एलाइड हेल्थ साइंसेज और स्रातकोत्तर कार्यक्रमों को मिलाकर 1,286 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. संस्थान की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए एमटीएमसी के डीन, ब्रिगेडियर (डॉ.) एच. सी. बंधु ने कहा कि हमारे पहले एमबीबीएस बैच का पास-आउट होना पूरे संस्थान के लिए बेहद भावुक और गौरवशाली क्षण है. इन छात्रों की सफलता हमारी मजबूत शिक्षा प्रणाली, शिक्षकों के समर्पण और मणिपाल-टाटा स्टील की दूरदर्शी साझेदारी का परिणाम है. हमें पूरा विश्वास है कि ये नए डॉक्टर जहाँ भी जाएंगे, योग्यता, करुणा और सेवा के हमारे मूल्यों को हमेशा बनाए रखेंगे. एमइएमजी (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के ग्रुप प्रेसिडेंट सोमनाथ दास ने इस साझेदारी की सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एमटीएमसी एक मिसाल है कि जब दो मजबूत इरादों वाली संस्थाएं एक साथ आती हैं, तो क्या हासिल किया जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)

माह की शैक्षणिक उत्कृष्टता और टाटा स्टील की सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने मिलकर एक ऐसा संस्थान खड़ा किया है, जो समाज की जरूरतों को पूरा करता है. पहला बैच स्त्रातक होना इस बात का जीवंत प्रमाण है कि साझा प्रतिबद्धता से देश की मानव पूंजी और स्वास्थ्य सेवाओं में कितना बड़ा सुधार लाया जा सकता है. टाटा स्टील (कॉर्पोरेट सर्विसेज) के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम ने संस्थान के विज़न को रेखांकित करते हुए कहा कि एमटीएमसी की परिकल्पना सिर्फ एक और मेडिकल कॉलेज खोलने तक सीमित नहीं थी. इसका असल मकसद झारखंड और पूरे पूर्वी भारत के विकास में योगदान देना, नए अवसर पैदा करना और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना था. आज पहला दीक्षांत समारोह मनाते हुए हम डॉक्टरों की उस नई पीढ़ी का स्वागत कर रहे हैं, जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के मिशन पर आगे बढ़ेगी. जमशेदपुर (झारखंड) स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (मणिपाल एकेडमी) और टाटा स्टील की एक अनूठी संयुक्त पहल है. यह संस्थान आधुनिक बुनियादी ढांचे, उन्नत शिक्षण सुविधाओं, मजबूत क्लिनिकल ट्रेनिंग और बेहतरीन फैकल्टी के माध्यम से देश को ऐसे कुशल स्वास्थ्य सेवा पेशेवर दे रहा है, जो समाज, चिकित्सा विज्ञान और राष्ट्र-निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा
खबर

Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा

October 20, 2026
Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी
खबर

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

October 20, 2026
Jamshedpur Accident : खासमहल के पास सड़क हादसा, एक की मौत
खबर

Jamshedpur Accident : खासमहल के पास सड़क हादसा, एक की मौत

October 20, 2026
Next Post
jamshedpur cyber crime : जमशेदपुर में साइबर अपराधियों का कहर, बैंक ऑफ इंडिया का डुप्लीकेट एप तैयार कर की साइबर ठगी

jamshedpur cyber crime : जमशेदपुर में साइबर अपराधियों का कहर, बैंक ऑफ इंडिया का डुप्लीकेट एप तैयार कर की साइबर ठगी

jamshedpur jugsalai fraud : जुगसलाई नगर परिषद ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर काट दिया दूसरे आदमी के नाम पर होल्डिंग टैक्स की कर दी कटौती, शिकायत दर्ज, फर्जीवाड़ा का मामला आया सामने

jamshedpur jugsalai fraud : जुगसलाई नगर परिषद ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर काट दिया दूसरे आदमी के नाम पर होल्डिंग टैक्स की कर दी कटौती, शिकायत दर्ज, फर्जीवाड़ा का मामला आया सामने

saraikela kharsawan bjp-खरसावां में भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

saraikela kharsawan bjp-खरसावां में भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Tuesday 20th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 अक्टूबर 2026

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल

Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास

Jamshedpur jrd tata sports complex theft attempt : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चोरी की कोशिश, रंगे हाथ पकड़ाया चोर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल

Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास

Jamshedpur jrd tata sports complex theft attempt : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चोरी की कोशिश, रंगे हाथ पकड़ाया चोर

Jamshedpur police action : जमशेदपुर पुलिस सख्त, चोरी और मारपीट के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Tata steel action : कदमा में दास नर्सरी पर टाटा स्टील की कार्रवाई, जमीन के व्यावसायिक इस्तेमाल पर उठे सवाल, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News