जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद के लोगों ने मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर होल्डिंग टैक्स की कटौती कर ली है. जुगसलाई के नया बाजार निवासी मनोज कुमार शाह ने इसकी शिकायत जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और उपायुक्त से की है. इसमें बताया गया है कि उनका संपत्ति विवाद उनके भाई मनमोहन कुमार के साथ है, जिसका केस नंबर 41/2013 है. इसकी डिग्री उनके पक्ष में हो चुकी है. (नीचे भी पढ़े)
मनमोहन कुमार के पुत्र आनंद प्रकाश द्वारा उनकी (मनोज कुमार शाह की) संपति का फर्जी दस्तावेज जमा कर होल्डिंग टैक्स आनंद प्रकाश और उनकी पत्नी अल्पा शाह के नाम से कटवा रहा है. शिकायत में बताया गया है कि यह पूरी तरह अवैध है. इसकी सघन जांच कर जुगसलाई नगर परिषद द्वारा काटे जा रहे उनके मकान की होल्डिंग टैक्स को तत्काल रद्द करने की मांग की है. आनंद प्रकाश पर आरोप लगाया है कि उसने मनोज कुमार शाह पर झुठा केस भी दाखिल किया है. उन्होंने यह भी बताया है कि उनके साथ आनंद प्रकाश का कोई भी सेल एग्रीमेंट नहीं किया गया है. झुठा केस कर उन पर मकान बेचने का दबाव बना रहा है. इस कारण जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है और आनंद प्रकाश का रजिस्ट्री के कागजात की कॉपी भी उपलब्ध कराने की मांग की है.







