जमशेदपुर : जमशेदपुर में साइबर अपराधियों का कहर बढ़ रहा है. इस कड़ी में एक बड़ी घटना को साइबर अपराधियों ने अंजाम दे दिया. जमशेदपुर के सिदगोड़ा क्रास रोड नंबर 25 के निवासी मनोज लकड़ा के एकाउंट से 40 हजार रुपये की निकासी अपराधियों ने कर ली. इस निकासी करने के लिए गजब का तरीका अपराधियों ने निकाला. इन अपराधियों ने एक एपीके फाइल व्यक्ति के वाट्सएप नंबर पर भेजा. इसको जैसे ही मोबाइल पर डाउनलोड किया गया, वैसे ही उनके बैंक एकाउंट से 40 हजार रुपये साइबर अपराधियों ने निकाल लिये. (नीचे भी पढे)
बताया जाता है कि एपीके फाइल के जरिये बैंक ऑफ इंडिया का अपना एप की तरह का एप भी डाउनलोड हुआ, जिसके बाद पैसे की निकासी हुई. जब तक उसको समझ आता, तब तक अपराधियों ने उनके पैसे निकाल लिये थे. उन्होंने ग्रीवांस सेल में इसकी शिकायत की, जिसके बाद उनके पैसे की रिकवरी की बात कही गयी. इसके बाद बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में भी लिखित शिकायत दर्ज कराया गया, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू की गयी है. इसको लेकर साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे लोग एपीके फाइल को डाउनलोड नहीं करें. पहले उसको चेक कर लें, उसके आधार पर ही एपीके फाइल को डाउनलोड करें. एपीके फाइल को डाउनलोड कर अपराधियों द्वारा पैसे की निकाली कर ली जा रही है. इससे आम लोग ठगे जा रहे है.








