• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur PSF annual awards ceremony-टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम, एसडीओ अर्णव मिश्रा ने की संस्था के कार्यों की सराहना, 200 से अधिक समाजसेवियों, रक्तदाताओं और संस्थाओं को किया गया सम्मानित

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) द्वारा अपने 25 वर्षों के सामाजिक सफर के उपलक्ष्य में रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में भव्य वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में झारखंडी संस्कृति, मानव सेवा और रक्तदान के प्रति समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा थे. उन्होंने टीम पीएसएफ के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाओं की सक्रियता से जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिलती है और समाज में सेवा की भावना मजबूत होती है. उन्होंने संस्था को शुभकामनाएं देते हुए रक्तदाताओं एवं रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़े)

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, झारखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत कटारे, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष महतो, जमशेदपुर ब्लड सेंटर की सचिव नलिनी राममूर्ति, सह सचिव रविंद्र दुग्गल, जीएम संजय चौधरी, एक्टर एवं मॉडल नीला सेनगुप्ता, ज्योत्सना सरकार, समाजसेवी पायल चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पारंपरिक स्वागत, राष्ट्रीय गीत, गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई. पूरे आयोजन स्थल पर झारखंडी संस्कृति की छटा बिखरी रही. आदिवासी परंपराओं के अनुरूप अतिथियों का स्वागत किया गया तथा नगाड़ों की गूंज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया. (नीचे भी पढ़े)

भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया.समारोह के दौरान वर्षभर रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली 80 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया. साथ ही टीम पीएसएफ से जुड़े 10 शतकवीर रक्तदाताओं, एसडीपी रक्तदान अभियान से जुड़े पांच प्रमुख रक्तदाताओं तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच लोगों को “टीम पीएसएफ गौरव मानव सेवा सम्मान” प्रदान किया गया. जमशेदपुर ब्लड सेंटर से जुड़े समर्पित सदस्यों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इस अवसर पर संस्था द्वारा “टाइम बैंक” एवं “टीम पीएसएफ इमरजेंसी मेडिकल फंड बैंक” की भी शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य सदस्यों एवं उनके परिवारों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में पहलगाम में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों एवं वीर जवानों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.समारोह में 100 से 500 यूनिट तक रक्त संग्रह करने वाले 21 संस्थानों तथा 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करने वाले पांच संस्थानों को विशेष सम्मान दिया गया. वहीं 100 यूनिट तक रक्त संग्रह करने वाले 40 संस्थानों को भी सम्मानित किया गया. सम्मानित संस्थाओं में टाटा स्टील फाउंडेशन, नरेंद्र मोदी फैंस क्लब, उदगम, अर्पण एवं संजीव सेना सहित कई संस्थाएं शामिल रहीं. वहीं ब्लड सेंटर के उन सभी स्टॉफ को सम्मानित किया गया, जो साल भर रक्तदाताओं की सेवा में तत्पर रहते हैं.कार्यक्रम का संचालन टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने किया. समारोह में उपस्थित अतिथियों, सम्मानित संस्थाओं और समाजसेवियों ने टीम पीएसएफ के 25 वर्षों के सामाजिक योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की और संस्था के भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल
खबर

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

October 22, 2026
Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व
खबर

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

October 21, 2026
Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान
खबर

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

October 21, 2026
Next Post
jamshedpur PM modi mann ki baat- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर हुआ आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह, विधायक पूर्णिमा साहू ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी मन की बात, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा रहे मौजूद

jamshedpur PM modi mann ki baat- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 134वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर हुआ आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह, विधायक पूर्णिमा साहू ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी मन की बात, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा रहे मौजूद

Jharkhand governor visit jamshedpur on June 1: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार 1 जून को आएंगे जमशेदपुर, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के ग्रेजुएशन सेरेमनी में होंगे शामिल, उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

jamshedpur mining department- पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन विभाग ने जारी किया परिवहन चालान,अवैध खनन एवं परिवहन पर लगेगा अंकुश

jamshedpur mining department- पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन विभाग ने जारी किया परिवहन चालान,अवैध खनन एवं परिवहन पर लगेगा अंकुश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

Jamshedpur gathering of devotees : साकची गोलचक्कर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सांसद विद्युत वरण महतो ने मां दुर्गा के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद, कहा- विकसित भारत का सपना साकार होने की दिशा में अग्रसर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News