लोहरदगा: विगत चार माह से लोहरदगा के अलग-अलग क्षेत्र में आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगातार लगाया गया,जिसमें हजारों लोगों को अब तक लाभ मिल चुका है. जांच शिविर की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को पतरा टोली स्थित शांति आश्रम में नेत्र जांच गाड़ी लगाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत शरद चंद्र आचार्य, फाउंडेशन सचिव सुनील अग्रवाल, संयोजक जयप्रकाश शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव, समाजसेवी गुप्तेश्वर गुप्ता ने श्रीफल फोड़कर शिविर की शुरुआत की. शरद चंद्र आचार्य ने फाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे जन सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा की इतनी अल्पकाल समय में ही फाउंडेशन एक से बढ़कर एक लोगों की सेवाओं वाले कार्य लगातार कर रही है जिससे जिले वासियों को विशेष लाभ मिल रहा है. समिति को और उनके पदाधिकारी को मेरी शुभकामनाएं है और आशा करता हूं कि फाउंडेशन और भी नेक कार्य करते रहेगी.(नीचे भी पढ़े)
शिविर में पहले दिन 115 लोगों की जांच हुई और लगभग 35 लोगों को चश्मा उपलब्ध कराया गया.सचिव सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंद्रिका बैंक्विट में लगाए गए शिविर में कुछ लोगों को चश्मा उपलब्ध नहीं हो पाया था वह अब उपलब्ध हो चुका है. लाभुक बरवाटोली स्थित उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर अपना चश्मा प्राप्त कर सकते हैं और इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा की शांति आश्रम के दो दिवसीय शिविर के बाद अगला शिविर निगनी के आसपास क्षेत्र में भी लगाया जाएगा.संयोजक जयप्रकाश शर्मा ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस शिविर से लाभ लेने का आग्रह किया और बताया कि जल्दी ही लोहरदगा या रांची में एक विशाल कैंप लगाकर निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की भी व्यवस्था फाउंडेशन के द्वारा दी जाएगी.कार्यक्रम में विशेष रूप से शरद चंद्र आचार्य, सुनील अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा, विनोद उरांव, गुप्तेश्वर गुप्ता, सागर साहू, प्रदीप साहू, कपिल देव मिश्रा, गुड्डू राय सहित अन्य समाजसेवीगण उपस्थित रहे.















