• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur world environment day : विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में ‘वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का आयोजन, 400 से अधिक लोगों ने लिया भाग

Jamshedpur world environment day : विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में ‘वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का आयोजन, 400 से अधिक लोगों ने लिया भाग
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जमशेदपुर वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘वॉक फॉर एनवायरमेंट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 400 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ वन विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया. इस मौके पर क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आरसीसीएफ) समित पंकज मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उनके साथ जमशेदपुर वन प्रमंडल के डीएफओ सभा आलम अंसारी भी मौजूद थे. दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया. कार्यक्रम के तहत आयोजित लगभग 5 किलोमीटर लंबी वॉक को अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान प्रतिभागी हाथों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर चल रहे थे. वॉक के दौरान “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”, “हरियाली है जीवन की खुशहाली” और “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” जैसे नारों से पूरा माहौल पर्यावरणमय हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

आरसीसीएफ समित पंकज ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाने का अवसर है. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. डीएफओ सभा आलम अंसारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि वन विभाग लगातार पौधारोपण, वन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है. इस तरह के आयोजनों से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और नई पीढ़ी को प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर वन विभाग के अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए इसी तरह जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस वॉक ने शहरवासियों को प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur border area police action – कपाली फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, रहा है आपराधिक इतिहास
खबर

Jamshedpur border area police action – कपाली फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, रहा है आपराधिक इतिहास

June 5, 2026
jamshedpur rural- विश्व पर्यावरण दिवस पर चाकुलिया गौशाला परिसर में भाजपाइयों ने किया पौधरोपण
खबर

jamshedpur rural- विश्व पर्यावरण दिवस पर चाकुलिया गौशाला परिसर में भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

June 5, 2026
jamshedpur rural- बहरागोड़ा के बेनाशोली में मुखिया के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर, लोगों में हर्ष
खबर

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के बेनाशोली में मुखिया के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर, लोगों में हर्ष

June 5, 2026
Next Post
Jamshedpur mla saryu roy – जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा – दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित करें

Jamshedpur mla saryu roy - जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा - दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित करें

Jamshedpur bjp baridih mandal – पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण की रक्षा करने का लिया संकल्प

Jamshedpur bjp baridih mandal - पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण की रक्षा करने का लिया संकल्प

Jamshedpur bjp – भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने जमशेदपुर एथलेटिक क्लब में किया वृक्षारोपण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का लिया संकल्प

Jamshedpur bjp - भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने जमशेदपुर एथलेटिक क्लब में किया वृक्षारोपण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का लिया संकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur border area police action – कपाली फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, रहा है आपराधिक इतिहास

jamshedpur rural- विश्व पर्यावरण दिवस पर चाकुलिया गौशाला परिसर में भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के बेनाशोली में मुखिया के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर, लोगों में हर्ष

Tata steel hsm environment day : टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस, मुख्य परिसर में लगाये पौधे

Jamshedpur bjp sonari – भाजपा सोनारी मंडल की संगठनात्मक बैठक में भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं के विश्वास को संगठन की शक्ति में बदलेंगे : दिनेश कुमार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur border area police action – कपाली फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, रहा है आपराधिक इतिहास

jamshedpur rural- विश्व पर्यावरण दिवस पर चाकुलिया गौशाला परिसर में भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के बेनाशोली में मुखिया के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर, लोगों में हर्ष

Tata steel hsm environment day : टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस, मुख्य परिसर में लगाये पौधे

Jamshedpur bjp sonari – भाजपा सोनारी मंडल की संगठनात्मक बैठक में भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं के विश्वास को संगठन की शक्ति में बदलेंगे : दिनेश कुमार

jamshedpur rural world environment day- विश्व पर्यावरण दिवस पर चाकुलिया थाना परिसर में विधायक ने किया पौधरोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News