• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy – जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा – दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित करें

Jamshedpur mla saryu roy – जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा – दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित करें
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर/रांची : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दलमा महासागरीय ज्वालामुखी क्षेत्र में अवस्थित संरचनाओं तथा मांडू के दूधी नाला क्षेत्र में अवस्थित महादेशीय हिमनदों से निर्मित भू संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज (भूगर्भीय धरोहर) घोषित करने की मांग की है. राज्यपाल और मुख्यमंत्री को अलग-अलग लिखे पत्रों में सरयू राय ने कहा है कि झारखंड में दो दुर्लभ भूगर्भीय संरचनाएं मौजूद हैं, जिन्हें भूगर्भीय धरोहर घोषित करना श्रेयस्कर होगा. पहली भूगर्भीय संरचना पश्चिम सिंहभूम जिला के दलमा वन क्षेत्र में है और दूसरी संरचना हजारीबाग जिला में मांडू के समीप स्थित दूधी नाला में है. दोनों ही संरचनाएं प्रकृति की अमूल्य भूगर्भीय धरोहर हैं, जिनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है. सरयू राय के अनुसार, उपर्युक्त दोनों स्थानों पर स्थित प्रकृति के अनमोल उपहारों को अविलम्ब भूगर्भीय धरोहर घोषित कर सुरक्षित एवं संरक्षित किया जाना चाहिए अन्यथा अज्ञानतावश मानवीय हस्तक्षेप से इनके विनष्ट होने का ख़तरा उत्पन्न हो सकता है. ऐसी घोषणा के लिए आज का दिन यानी विश्व पर्यावरण दिवस सर्वथा उपयुक्त है. इसीलिए बहुत उम्मीद के साथ इस विषय की ओर आपका ध्यान आकृष्ट कर रहा हूं. (नीचे भी पढ़ें)

दूधी नाला में हिमनदों से निर्मित भू संरचनाएं और परिदृश्य

उन्होंने लिखा कि दलमा क्षेत्र महासागरीय ज्वालामुखी का एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक अवशेष है, जिसकी आयु क़रीब 160 करोड़ वर्ष आंकी गई है. दलमा ज्वालामुखी क्षेत्र दूर अतीत में छोटानागपुर टेक्टोनिक प्लेट और सिंहभूम टेक्टोनिक प्लेट के टकराने से बना है. यह भूगर्भीय घटना खनिजों के निर्माण यथा तांबा, यूरेनियम, सोना आदि में सहायक सिद्ध हुईं है. चांडिल और जमशेदपुर के बीच सहरबेडा के समीप चिलगू बस स्टॉप के पास ज्वालामुखीय राख के जमाव के अवशेष, आग्लोमरेट, सड़क के किनारे विद्यमान हैं, जो अनुचित मानवीय हस्तक्षेप का शिकार हो रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि दलमा अभयारण्य की ओर जाने वाले चढाई मार्ग पर “पिलो लावा” की संरचनाएं मौजूद हैं, जो भू वैज्ञानिकों के अध्ययन के दौरान पाई गई हैं. ऐसी संरचनाएं महासागरों और सागरों के तल पर हुए ज्वालामुखी विस्फोट से बनती है. झारखंड खनिज प्रोग्रामिंग बोर्ड ने भी सैद्धांतिक रूप से इसे जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है. जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया भी भूगर्भीय महत्व की ऐसी प्राकृतिक संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज के रूप में घोषित करने का पक्षधर है. जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रांची टीम ने इस परियोजना पर प्राथमिक अध्ययन किया है और इसे भूगर्भीय धरोहर घोषित किए जाने के लिए सर्वथा उपयुक्त पाया है. आप सहमत होंगे कि विश्व पर्यावरण दिवस पर इसके संरक्षण की घोषणा एक सकारात्मक पहल होगी. पत्र के अनुसार, दलमा महासागरीय ज्वालामुखी क्षेत्र अगर जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित हो जाए तो प्रकृति की अनुपम देन यह भूगर्भीय धरोहर भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित हो जाएगी. वर्तमान में झारखंड में केवल राजमहल फॉसिल पार्क ही भूगर्भीय हैरिटेज घोषित हुआ है जबकि राज्य में अनेक जियोलाजिकल हैरिटेज बिखरे पड़े हैं, जिनका संरक्षण वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक धरोहर होगी. (नीचे भी पढ़ें)

श्री राय ने मांडू के समीप स्थित दूधी नाला में 30 करोड़ वर्ष पुराने महादेशीय हिमनदों से निर्मित भू संरचनाओं के बारे में भी लिखा है. उनके अनुसार, यह नाला सहायक जलस्रोत के रूप में बोकारो नदी में मिलता है. भूगर्भीय अध्ययनों का निष्कर्ष है किसी कालखंड में यह महासागरीय क्षेत्र रहा होगा. यहां हिमनद हुआ करते होंगे. ये हिमनद महासागर में मिलते होंगे जिसके अवशेष यहाँ अभी तक संरक्षित हैं. जानकारी के अभाव में कुछ वर्ष पहले इस स्थल पर चेक डैम निर्माण की सरकारी योजना स्वीकृत हो गई थी, जिसके कारण प्रकृति के इस अनमोल उपहार के विनष्ट होने का ख़तरा उत्पन्न हो गया था. कतिपय भू-वैज्ञानिकों की सक्रियता के कारण यह विनष्ट होने से बच गया. ऐसे स्थल को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए इसे जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित करना परम आवश्यक प्रतीत होता है. श्री राय के अनुसार, ऐसे प्राकृतिक भू-दृश्य यदि सरकारी संरक्षण के अभाव में मानवीय हस्तक्षेप के कारण अज्ञानतावश विनष्ट हो जाते हैं तो प्रकृति इसे दोबारा नहीं बना पाएगी. पत्र के अंत में उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि राज्य के गौरव को विश्वस्तरीय भूगर्भीय मानचित्र पर योग्य स्थान दिलाने के लिए ऐसी प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने में सार्थक पहल करने की जरूरत है. विश्व पर्यावरण दिवस इसके लिए सर्वथा उपयुक्त अवसर है. इस अवसर पर दलमा महासागरीय ज्वालामुखी क्षेत्र एवं दूधी नाला हिमनद क्षेत्र को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित करने से राज्य के वैश्विक भूगर्भीय मानचित्र पर गौरवपूर्ण स्थान मिलना सुनिश्चित होगा.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के बेनाशोली में मुखिया के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर, लोगों में हर्ष
खबर

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के बेनाशोली में मुखिया के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर, लोगों में हर्ष

June 5, 2026
Tata steel hsm environment day : टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस, मुख्य परिसर में लगाये पौधे
खबर

Tata steel hsm environment day : टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस, मुख्य परिसर में लगाये पौधे

June 5, 2026
Jamshedpur bjp sonari – भाजपा सोनारी मंडल की संगठनात्मक बैठक में भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं के विश्वास को संगठन की शक्ति में बदलेंगे : दिनेश कुमार
खबर

Jamshedpur bjp sonari – भाजपा सोनारी मंडल की संगठनात्मक बैठक में भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं के विश्वास को संगठन की शक्ति में बदलेंगे : दिनेश कुमार

June 5, 2026
Next Post
Jamshedpur bjp baridih mandal – पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण की रक्षा करने का लिया संकल्प

Jamshedpur bjp baridih mandal - पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण की रक्षा करने का लिया संकल्प

Jamshedpur bjp – भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने जमशेदपुर एथलेटिक क्लब में किया वृक्षारोपण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का लिया संकल्प

Jamshedpur bjp - भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने जमशेदपुर एथलेटिक क्लब में किया वृक्षारोपण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का लिया संकल्प

Jamshedpur bjp – भाजपा गोलमुरी मंडल ने इस्कॉन मंदिर परिसर में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : दिनेश कुमार

Jamshedpur bjp - भाजपा गोलमुरी मंडल ने इस्कॉन मंदिर परिसर में किया पौधरोपण, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : दिनेश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के बेनाशोली में मुखिया के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर, लोगों में हर्ष

Tata steel hsm environment day : टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस, मुख्य परिसर में लगाये पौधे

Jamshedpur bjp sonari – भाजपा सोनारी मंडल की संगठनात्मक बैठक में भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं के विश्वास को संगठन की शक्ति में बदलेंगे : दिनेश कुमार

jamshedpur rural world environment day- विश्व पर्यावरण दिवस पर चाकुलिया थाना परिसर में विधायक ने किया पौधरोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

jamshedpur rural world environment day- पूर्वी सिंहभूम भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के बेनाशोली में मुखिया के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर, लोगों में हर्ष

Tata steel hsm environment day : टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस, मुख्य परिसर में लगाये पौधे

Jamshedpur bjp sonari – भाजपा सोनारी मंडल की संगठनात्मक बैठक में भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं के विश्वास को संगठन की शक्ति में बदलेंगे : दिनेश कुमार

jamshedpur rural world environment day- विश्व पर्यावरण दिवस पर चाकुलिया थाना परिसर में विधायक ने किया पौधरोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

jamshedpur rural world environment day- पूर्वी सिंहभूम भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

jamshedpur kowali world environment day- विश्व पर्यावरण दिवस पर कोवाली थाना परिसर में वृक्षारोपण, हरियाली का दिया संदेश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News