रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छह जून को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. रांची आगमन के बाद नितिन नवीन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. (नीचे भी पढ़े)

श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद नितिन नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. स्वागत करने वालो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, सांसद अन्नपूर्णा देवी, सांसद बीडी राम, सांसद कालीचरण सिंह,सांसद निशिकांत दूबे, सांसद दुल्लो महतो, समेत झारखंड के तमाम भाजपा विधायक मौजूद थे. इसके अलावा नितिन नबीन जदयू विधायक सरयू राय से मुलाकात की. इसके दौरान कई विषयों पर चर्चा भी गयी.







