जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और राजद के वरिष्ठ नेता पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में लालू विचार केंद्र द्वारा राजद सुप्रीमो, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में 11 जून को सुबह 11 बजे 79 पाउंड का केक काटकर धूमधाम से मनाया जाएगा. यह जानकारी होटल राज प्रभा में आयोजित लालू विचार केंद्र की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के उपरांत राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह लालू विचार केंद्र के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है. बैठक की अध्यक्षता पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव एवं संचालन युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव ने किया. (नीचे भी पढ़े)

बैठक में बिहार सरकार से राजद सुप्रीमो गरीबों बेजुबानो पिछड़ों के मसीहा लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में की गई कटौती को वापस लिए जाने की मांग की गई. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव को आमंत्रित किया गया है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव के जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों के कर कमलो द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. पुरेंद्र नारायण सिंह ने यह भी बतलाया कि लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्ष भर जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 5 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के सुप्रसिद्ध युवा गायक राजेश रसिक यादव द्वारा लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनकी जीवनी पर आधारित गीतों को प्रस्तुत किया जाएगा. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि लालू विचार केंद्र द्वारा पूरे देश में आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियो तथा निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा. उन्होंने बताया कि राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए आबादी के आधार पर ओबीसी को विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा, राज्यसभा में आरक्षण को लेकर भी आंदोलन शुरू किया जाएगा. बैठक में झारखंड के उद्योगों में 75फीसदी स्थानीय लोगों को नौकरी दिए जाने को पूरी तरह से लागू किए जाने की भी सरकार से मांग की गई. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजद संजय कुमार सिंह, राजद अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सकला मारडी, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, राजद पूर्व प्रदेश सचिव देव प्रकाश, समाजसेवी सत्येंद्र प्रभात ,युवा राजद नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, संतोष यादव, विनोद कुमार सिंह, प्रमोद गुप्ता, प्रभास कुमार झा, विमल दास, विवेक दुबे, सोनू पासवान उपस्थित थे.







