रांची : नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सम्मिलित हुए. यह समझौता झारखंड के पलामू गढ़वा सहित आस-पास के अन्य क्षेत्रों में सिंचाई और पीने के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी जिससे राज्य में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा. इस समझौते के तहत् बिहार राज्य को 5.75 एमएएफ तथा झारखण्ड राज्य को 2.00 एमएएफ जल आवंटित करने पर दोनों राज्यों की सहमति बनी. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोन नदी जल बंटवारे के समाधान हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया. इस मौके पर पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल, बिहार के उपमुख्यमंत्री, झारखंड के जल संसाधन मंत्री हफ़ीजुल हसन, झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव झारखंड सरकार प्रशांत कुमार, रेजिडेंट कमिश्नर, झारखंड भवन, नई दिल्ली अरवा राजकमल सहित भारत सरकार, झारखंड सरकार एवं बिहार सरकार के अधिकारीगण उपस्थित थे.




