चाकुलिया: चाकुलिया स्थित अग्रसेन भवन परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.बैठक में एसआईआर से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. विधायक ने सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिया कि वे सक्रिय होकर कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो.उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का सही और पारदर्शी होना आवश्यक है. (नीचे भी पढ़े)
इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने एवं बूथ स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य करने की जरूरत है.बैठक में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, बलराम महतो, जगन्नाथ महतो, गौतम दास, राजा बारिक, निर्मल महतो, अमर हांसदा, पिटला दास, मुखिया जादु हेम्ब्रम, राहुल महतो, शिवानंद नायक समेत अन्य उपस्थित थे.







