जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह तालाब के पास गुरुवार की दोपहर खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने वाले 70 वर्षीय अब्दुल सत्तार खान की इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में उनकी मौत हो गई. घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.जानकारी के अनुसार, कपाली गौसनगर निवासी अब्दुल सत्तार खान आग लगने से लगभग 100 प्रतिशत तक झुलस गए थे. उनकी स्थिति शुरू से ही बेहद गंभीर बनी हुई थी.(नीचे भी पढ़े)
चिकित्सकों द्वारा लगातार इलाज किया जा रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. परिजनों ने बताया कि अब्दुल सत्तार खान लंबे समय से अस्थमा की बीमारी से पीड़ित थे. उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी बेटी के साथ रह रहे थे. परिवार के अनुसार, पिछले कुछ समय से उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.






