जमशेदपुर: जमशेदपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सर्वोदय समिति के सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं गले मिलकर बधाई दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षताप्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने की. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी के नेता एवं ऑल इंडिया इंटक के सचिव विजय खां, इंटक के वरिष्ठ नेता राणा सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, आशुतोष सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव किशोर प्रभात, फिरोज खान, इंटक नेता सुबोध सिंह, मृत्युंजय गुप्ता, समाजसेवी शौकत अली, अमित सिंह आदि लोगों ने रियाजुद्दीन खान का माला पहनाकर स्वागत किया और गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर परम्परा के अनुरूप हज के सभी अरकान संपन्न करके पवित्र मक्का -मदीना से लौटे हुए हाजी रियाजुद्दीन खान एवं समस्त उपस्थित जनों ने जमशेदपुर, झारखंड एवं समस्त भारत के सुख समृद्धि के लिए सामूहिक रूप से दुआएं की. समाज में आपस में प्रेम एवं भाईचारा बना रहे इसके लिए विशेष रूप से ईश्वर से दुआ मांगी गई. तदुपरांत सबों के बीच पवित्र खजूर का तबर्रुख बांटा गया. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर आज इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए और उनकी वीर गाथा को याद किया गया.







