चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम भाजपा बहरागोड़ा विधानसभा के चाकुलिया मंडल एवं श्यामसुंदरपुर मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन चाकुलिया गौशाला परिसर में किया गया. प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, संगठनात्मक दायित्व एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था.कार्यशाला में भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी, बहरागोड़ा विधानसभा के बीएलए-1 एवं जिला महामंत्री बापटु साव, पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव उपस्थित थे. कार्यशाला को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान केवल एक निर्वाचन प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है. उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र नाम को सूची में स्थान ना मिले. उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता सूची की त्रुटियों का सुधार करने और मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी संकलित करने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ आधारित संगठन है और बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है. विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोकतंत्र की मजबूती और जनभागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आग्रह किया. जिला महामंत्री एवं विधानसभा बीएलए-1 बापटु साव ने प्रशिक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण की तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बीएलए-2 एवं बूथ कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए.पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को मिशन मोड में पूरा करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में दोनों मंडलों के मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं उपस्थित रहे. प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया. कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश महिला मोर्चा प्रवक्ता काजल महाकुड, जिला मंत्री चंदना मुर्मू, सुमन कल्याण मंडल, दिनेश सिंह,चाकुलिया मंडल अध्यक्ष महादेव महतो, श्यामसुंदरपुर मंडल अध्यक्ष शुभेंदु पात्र, दिनेश सिंह, शंकर गोस्वामी, चंद्रमोहन मांडी,मुरली दास,चन्द्रदेव महतो,परिमल दास,संदीप चंद जयदीप मुर्मू, परिमल दास, आपु दास, सुरेश सिंह,प्रदीप दास,मनिंदर महतो,दुर्गा गिरी,सनत गिरी, ओमप्रकाश गोस्वामी,शंकर गोस्वामी,संजय बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.







