• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 16, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand agriculture business mela : रांची में आयोजित तीन दिवसीय ‘झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026’ शुरू, मुख्यमंत्री ने कृषि व्यापार मेला-2026 के लोगो का किया लोकार्पण

Jharkhand agriculture business mela : रांची में आयोजित तीन दिवसीय ‘झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026’ शुरू, मुख्यमंत्री ने कृषि व्यापार मेला-2026 के लोगो का किया लोकार्पण
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ‘झारखण्ड कृषि उत्पाद एवं व्यापार मेला 2026’ के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की आजादी के बाद सबसे पहली परिकल्पना हमारे अन्नदाता को लेकर ही की गई थी, इसीलिए ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा बुलंद हुआ. उन्होंने कहा कि “खेती-बाड़ी और किसान का इतिहास इस धरती पर किसी भी जाति, धर्म, वर्ग या संप्रदाय के वजूद में आने से कहीं पुराना है. कृषि ने ही घुमंतू इंसान को एक जगह ठहरकर समाज की नींव रखना सिखाया। यह मानव सभ्यता की एक अनवरत यात्रा है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य की लगभग 80 फीसदी आबादी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर है. आज जलवायु परिवर्तन के कारण खेती कार्य में नकारात्मक प्रभाव पड़ा है. आने वाले समय में पीने और खेती के पानी का घोर संकट होने जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में भू-जल का लगातार सिर्फ दोहन हो रहा है. नियम यह है कि हम जितना धरती से लेते हैं, उसका कुछ हिस्सा हमें रिचार्ज पिट और सोक पिट के जरिए वापस लौटाना भी होगा, अन्यथा प्रकृति हमें माफ नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि जरूरी है कि हम पानी बचाएं। जल संचय पर ध्यान केंद्रित करें. खेतों तथा बंजर भूमि पर जल संचय के लिए जगह बनायें. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में आज जो चल रहा है, उससे सबसे अधिक किसान प्रभावित हो रहे हैं. जरूरत है कि इस संकट में हम किस प्रकार अपने किसानों को तैयार करें ताकि कम पानी में अधिक उपज की जा सके. हर जगह जलवायु परिवर्तन की चिंता है. मुख्यमंत्री ने कहा वैसे तो धरती में सबसे अधिक पानी ही है, लेकिन शत प्रतिशत पानी उपयोग का नहीं है. किसानों से आग्रह है कि अपने-अपने खेतों में जल संचय के लिए काम करना शुरु कर दें, यह आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगा. ​(नीचे भी पढ़े)

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज सड़कों और उद्योगों के नाम पर 50-100 साल पुराने जंगलों को उजाड़ा जा रहा है, जिसने शहर कंक्रीट के बेजान जंगल में तब्दील हो रहे हैं. इसके विपरीत, कटते पेड़ों के अनुपात में वृक्षारोपण की रफ्तार चींटी की चाल से भी कम है. उन्होंने कहा कि विकास की लकीर के साथ खींच रही इस विनाश की लकीर को रोकना होगा और इसमें आम जन-भागीदारी बेहद जरूरी है. हम नये युग में प्रवेश तो कर रहे हैं, लेकिन आने वाले विनाश के बाबत भी हमें संतुलन बनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है. उन्होंने पशुधन का जिक्र करते हुए कहा कि ये गाय-बकरियां भी तभी बचेंगी जब धरती पर पानी, पेड़ और हरियाली सुरक्षित रहेगी। इंसानों का वजूद भी पानी और पेड़ पौधों से ही है. ​मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बंजर भूमि और खेतों पर लगाए गए फलदार पौधों का परिणाम दिखने लगा है. (नीचे भी पढ़े)

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल दिनों में ही सिमडेगा की जेएसएलपीएस से जुड़ी दीदियां मुझसे मिलने आई थीं. उनके द्वारा बागवानी के माध्यम से उपजाया गया आम आज सीधे लंदन (यूके) निर्यात हो रहा है. व्यक्तिगत प्रयासों और सरकारी योजनाओं के सही समन्वय से हमारे किसानों ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों की आय में वृद्धि हो इसके लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पिछले कार्यकाल में बिरसा हरित ग्राम योजना शुरू किया, जहां बंजर भूमि में फलदार पेड़ लगाने की शुरुआत की गई. वर्तमान समय में लगभग 1.50 लाख एकड़ बंजर जमीन में पेड़ लगाने का काम हुआ है.(नीचे भी पढ़े)

जैविक खेती पर फोकस करें किसान, प्रगतिशील किसानों की मैपिंग और मुख्यमंत्री सम्मान
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किसानों से आग्रह किया कि फसलों को उगाने में जहरीला पदार्थ का इस्तेमाल न करें. रासायनिक खाद का इस्तेमाल भी कम से कम हो यह सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि चंद रुपयों की लालच में दूसरों की जान खतरे में न डालें, क्योंकि यह जहरीला अनाज घूमकर हमारे अपने परिवार के पेट में ही जाता है. उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक जैविक खाद उपयोग करने की अपील की, मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखण्ड सरकार इसके लिए एक सुलभ रास्ता तैयार कर रही है. जिन राज्यों में रासायनिक खाद का इस्तेमाल हुआ, वहां का फसल अब कोई लेने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि पूर्व के दौर में झारखण्ड में लोग भूख से मरते थे, लेकिन पिछले 7-8 सालों के कार्यकाल में सरकार ने हर गरीब के घर को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत किया है. किसी की मौत भूख से नहीं हुई. राज्य सरकार झारखंड के कृषकों के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कृषि विभाग को निर्देश दिया है कि वे राज्य के सभी बेहतर व आधुनिक खेती करने वाले किसानों की मैपिंग करें. उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सीधे मुख्यमंत्री की तरफ से सम्मानित किया जाएगा और उन्हें तकनीकी उपकरणों से लैस करने हेतु आर्थिक सहायता दिए जाने की बात मुख्यमंत्री ने कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि व्यापार मेला का आयोजन इस उद्देश्य से किया गया है कि कृषकों की आमदनी कैसे बढ़ाई जा सके. राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है. आपको भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। दोनों को समझना होगा कि सरकार कितना और किसान कितना भार उठा सकते हैं. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किसानों के सवालों, जिज्ञासाओं और सुझावों के त्वरित निष्पादन के लिए विभाग को अविलंब एक विशेष पोर्टल तैयार करने का आदेश दिया है, जहां किसान अपनी बातें रख सकेंगे और सरकार व वैज्ञानिक उन्हें तुरंत समाधान उपलब्ध कराएंगे.(नीचे भी पढ़े)

साझा जिम्मेदारी से बदलेगी झारखंड की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी और आधी जिम्मेदारी किसानों को उठानी होगी. जब दोनों मिलकर प्रयास करेंगे तो झारखण्ड के किसानों को कोई हरा नहीं सकता. मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक तथा राज्य सरकार की साझा सहयोग से ही राज्य की तस्वीर बदलेगी. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वयं कृषि व्यापार मेले में लगे स्टॉलों का भ्रमण किया तथा अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश भी दिए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिरसा कृषि रथ-2026 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में 16 से 18 जून तक आयोजित इस मेला में राज्य भर के प्रगतिशील किसान, देशभर के कृषि वैज्ञानिक शामिल हो रहें हैं. सरकारी और ग़ैर सरकारी क्षेत्रों के 200 स्टॉल मेला में लगाया गया है, जहां नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा. विभिन्न विषयों पर आयोजित सेमिनार में किसान नई तकनीक और नवाचारों से अवगत हो सकेंगे. इस अवसर पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद राज्यसभा महुआ माजी, विधायक सुरेश कुमार बैठा, कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय डॉ एससी दुबे, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीक सहित राज्य सरकार के वरीय अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur mining raid : जुगसलाई में खनन विभाग का छापा, शिव घाट में किये गये अवैध बालू भंडारण का खुलासा, बड़े पैमाने पर बालू जब्त, भंडारण करने वाले संकटा सिंह कल्लू पर केस दर्ज
खबर

Jamshedpur mining raid : जुगसलाई में खनन विभाग का छापा, शिव घाट में किये गये अवैध बालू भंडारण का खुलासा, बड़े पैमाने पर बालू जब्त, भंडारण करने वाले संकटा सिंह कल्लू पर केस दर्ज

June 16, 2026
Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच तल्खी बढ़ी, इन मुद्दों पर बढ़ा गतिरोध, एमडी और सीपीओ इस दिन आयेंगे, तब निकलेगा रास्ता
खबर

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच तल्खी बढ़ी, इन मुद्दों पर बढ़ा गतिरोध, एमडी और सीपीओ इस दिन आयेंगे, तब निकलेगा रास्ता

June 16, 2026
Jamshedpur rural health camp – शंकरदा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
खबर

Jamshedpur rural health camp – शंकरदा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
Next Post
jamshedpur madhuri dixit fans pappu sardar- जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

jamshedpur madhuri dixit fans pappu sardar- जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

tatanagar rpf-grp success- ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ व जीआरपी को मिली सफलता, टाटानगर स्टेशन से चोरी हुए दो मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

tatanagar rpf-grp success- ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ व जीआरपी को मिली सफलता, टाटानगर स्टेशन से चोरी हुए दो मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

jamshedpur tinplate hospital- 25 साल से टिनप्लेट अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को काम से हटाने के मामले ने पकड़ा तुल, कर्मियों ने आंदोलन की दी चेतावनी, देखिए video

jamshedpur tinplate hospital- 25 साल से टिनप्लेट अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को काम से हटाने के मामले ने पकड़ा तुल, कर्मियों ने आंदोलन की दी चेतावनी, देखिए video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mining raid : जुगसलाई में खनन विभाग का छापा, शिव घाट में किये गये अवैध बालू भंडारण का खुलासा, बड़े पैमाने पर बालू जब्त, भंडारण करने वाले संकटा सिंह कल्लू पर केस दर्ज

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच तल्खी बढ़ी, इन मुद्दों पर बढ़ा गतिरोध, एमडी और सीपीओ इस दिन आयेंगे, तब निकलेगा रास्ता

Jamshedpur rural health camp – शंकरदा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

jamshedpur proud : झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ अमन कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमिटी मेम्बर एमके सिंह के बेटे है डॉ अमन

jamshedpur jugsalai development : जुगसलाई में सड़क एवं नाली निर्माण योजनाओं का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया शिलान्यास, योजनाओं पर 30 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे, विभिन्न वार्डों के लोगों को मिलेगी सुविधा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mining raid : जुगसलाई में खनन विभाग का छापा, शिव घाट में किये गये अवैध बालू भंडारण का खुलासा, बड़े पैमाने पर बालू जब्त, भंडारण करने वाले संकटा सिंह कल्लू पर केस दर्ज

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच तल्खी बढ़ी, इन मुद्दों पर बढ़ा गतिरोध, एमडी और सीपीओ इस दिन आयेंगे, तब निकलेगा रास्ता

Jamshedpur rural health camp – शंकरदा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

jamshedpur proud : झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ अमन कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमिटी मेम्बर एमके सिंह के बेटे है डॉ अमन

jamshedpur jugsalai development : जुगसलाई में सड़क एवं नाली निर्माण योजनाओं का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया शिलान्यास, योजनाओं पर 30 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे, विभिन्न वार्डों के लोगों को मिलेगी सुविधा

jamshedpur blood donation : पुनीत जीवन के शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्तदान, टीम पीएसएफ के सहयोग से आयोजित शिविर से जमशेदपुर ब्लड सेंटर को बड़ी राहत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News