चाकुलिया : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा 4 जुलाई को है. पूजा को लेकर पूजा कमेटी द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है. कन्हाईवर पहाड़ पूजा क्षेत्र के लोगों के लिए धरोहर है, वर्षों से ग्रामीण अच्छी वर्षा और क्षेत्र की खुशहाली के लिए श्रद्धा पूर्वक पहाड़ की पूजा करते आ रहे हैं. पहाड़ पूजा के दिन बंगाल, ओडिशा और झारखंड के हजारों ग्रामीण विभिन्न वाहनों पर सवार होकर पहाड़ पूजा में शामिल होंगे. पहाड़ पूजा के दिन ग्रामीणों की भीड़ उमड़ेगी. पहाड़ के तलहटी में विभिन्न प्रकार की दुकाने सजेगी और लोग मेला का लुफ्त उठाएंगे. पहाड़ पूजा को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्रामीण इसकी तैयारी में जुट गए हैं. लोगों ने कहा कि पूजा के अवसर पर हर घर में मेहमान का आना जाना होगा जिसकी तैयारी की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
वन विभाग द्वारा किया जा रहा है सौंदर्यीकरण कार्य : वर्षो से कन्हाईश्वर पहाड़ को पर्यटन का दर्जा देने की मांग क्षेत्र के लोगों द्वारा की जा रही थी, जिसे बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने कन्हाईश्वर पहाड़ को पर्यटन के रूप में दर्जा दिलाया और करोड़ों की लागत से पहाड़ का सौंदर्यीकरण कार्य जोर शोर से की जा रही है. वन विभाग द्वारा पहाड़ के नीचे पक्का दुकान निर्माण और पहाड़ की चोटी तक श्रद्धालुओं को जाने के लिए सीढ़ि बनवाया जा रहा है. पहाड़ के सौंदर्यीकरण कार्य लगभग 50 प्रतिशत विभाग द्वारा पूर्ण कर लिया गया है. अभी से ही पहाड़ पर चढ़ने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ रही है.







