• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 2, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bjp calls band : हिमांशु हत्याकांड पर भाजपा जमशेदपुर महानगर का अल्टीमेटम, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान, 2 जुलाई को सभी मंडलों में निकलेगा मशाल जुलूस

Jamshedpur bjp calls band : हिमांशु हत्याकांड पर भाजपा जमशेदपुर महानगर का अल्टीमेटम, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान, 2 जुलाई को सभी मंडलों में निकलेगा मशाल जुलूस
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई युवा हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है. भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और शहर में ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अविलंब कठोर कार्रवाई की मांग की. भाजपा ने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर हिमांशु सिंह हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी, दोषी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने और शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो 3 जुलाई को पूर्ण रूप से जमशेदपुर बंद का आह्वान किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इसके पूर्व, 2 जुलाई को जमशेदपुर महानगर के सभी मंडल क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता आम नागरिकों के साथ मशाल जुलूस निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जनाक्रोश प्रकट करेगी. जिला उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि लौहनगरी जमशेदपुर, जो कभी शांति और औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता था, आज हत्या, चापड़बाजी, चाकूबाजी, लूट, चोरी, अवैध लॉटरी, नशे के कारोबार, महिलाओं के साथ चेन छिनतई एवं अन्य संगठित अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है. लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने आम जनता के मन में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा कर दिया है. भाजपा ने मांग किया है कि शोक संतप्त परिवार की इच्छा के अनुरूप हिमांशु सिंह हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को शीघ्र एवं कठोर सजा दिलाई जाए. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही, घटना के समय मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए. साथ ही, शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर आम नागरिकों का विश्वास पुनः बहाल करने की मांग की गई. मीडिया से बात करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक तरफ नशा मुक्ति अभियान का ढिंढोरा पीट रहे हैं, तो दूसरी ओर पूरे झारखंड सहित जमशेदपुर में शराब दुकानों की संख्या बढ़ाई जा रही है और रात 11 बजे तक दुकानें खुली रखने का आदेश दिया जा रहा है. आखिर नशा उन्मूलन का यह कैसा मॉडल है? सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है. सरकार की संरक्षणकारी नीतियों के कारण ही नशे का अवैध कारोबार और अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है. संजीव सिन्हा ने कहा कि बिष्टुपुर में पुलिस की मौजूदगी में एक युवक की निर्मम हत्या हो जाना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है. आज जमशेदपुर में अपराधी खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं और प्रशासन पूरी तरह असहाय और निष्क्रिय दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि हिमांशु सिंह को न्याय दिलाने, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराने और शहर में कानून का राज स्थापित करने के लिए भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के नाते भाजपा जनसरोकारों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है. यदि प्रशासन ने जनभावनाओं की अनदेखी की, तो जनता के सहयोग से व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा. 3 जुलाई का जमशेदपुर बंद ऐतिहासिक होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और राज्य सरकार की होगी. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह एवं जितेंद्र राय, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी व अन्य मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur Vishnu yagna : विष्णु यज्ञ सह भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कथा में नारी सशक्तीकरण पर दिया गया बल
खबर

Jamshedpur Vishnu yagna : विष्णु यज्ञ सह भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कथा में नारी सशक्तीकरण पर दिया गया बल

July 2, 2026
खबर

Jamshedpur young Indians : सीआइआइ यंग इंडियंस ने 200 जोमैटो राइडर्स को दी जीवन रक्षक ट्रेनिंग, सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए की गई पहल

July 2, 2026
jharkhand investment : विजन 2050 को गति देने की ओर अग्रसर झारखंड, 8 और 9 जुलाई को झारखण्ड सरकार नई दिल्ली में आयोजित करेगी ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’, जुटेंगे देश-विदेश के उद्योगपति

Next Post
Jamshedpur mukhi samaj : मुखी समाज विकास समिति की पहल रंग लाई, सीनी के प्रभावित परिवारों को मिली बड़ी राहत, विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप से डीआरएम ने दिया राहत का भरोसा

Jamshedpur mukhi samaj : मुखी समाज विकास समिति की पहल रंग लाई, सीनी के प्रभावित परिवारों को मिली बड़ी राहत, विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप से डीआरएम ने दिया राहत का भरोसा

Jamshedpur mla saryu roy action : सफाईकर्मियों के ड्यूटी बांटने में गड़बड़ी को विधायक सरयू राय ने पकड़ा, सोनारी के कुंज नगर में 50 के स्थान पर 32 मजदूर ही मिले, मानगो और कदमा का भी दौरा करेंगे सरयू राय

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार हत्या के मामले में सरकार ने नौकरी का दिया लिखित आश्वासन, होगा हिमांशु का अंतिम संस्कार, दिन भर होता रहा हंगामा

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार हत्या के मामले में सरकार ने नौकरी का दिया लिखित आश्वासन, होगा हिमांशु का अंतिम संस्कार, दिन भर होता रहा हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur Vishnu yagna : विष्णु यज्ञ सह भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कथा में नारी सशक्तीकरण पर दिया गया बल

Jamshedpur young Indians : सीआइआइ यंग इंडियंस ने 200 जोमैटो राइडर्स को दी जीवन रक्षक ट्रेनिंग, सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए की गई पहल

jharkhand investment : विजन 2050 को गति देने की ओर अग्रसर झारखंड, 8 और 9 जुलाई को झारखण्ड सरकार नई दिल्ली में आयोजित करेगी ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’, जुटेंगे देश-विदेश के उद्योगपति

jamshedpur driving license camp : पटमदा प्रखंड में लगा ड्राइविंग लाइसेंस का विशेष शिविर, 155 आवेदकों ने किया आवेदन, 124 को जारी किया गया लर्नर लाइसेंस

jamshedpur dc inspection : गुड़ाबांदा एवं धालभूमगढ़ प्रखंड-अंचल कार्यालयों का जमशेदपुर के उपायुक्त ने किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur Vishnu yagna : विष्णु यज्ञ सह भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कथा में नारी सशक्तीकरण पर दिया गया बल

Jamshedpur young Indians : सीआइआइ यंग इंडियंस ने 200 जोमैटो राइडर्स को दी जीवन रक्षक ट्रेनिंग, सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए की गई पहल

jharkhand investment : विजन 2050 को गति देने की ओर अग्रसर झारखंड, 8 और 9 जुलाई को झारखण्ड सरकार नई दिल्ली में आयोजित करेगी ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’, जुटेंगे देश-विदेश के उद्योगपति

jamshedpur driving license camp : पटमदा प्रखंड में लगा ड्राइविंग लाइसेंस का विशेष शिविर, 155 आवेदकों ने किया आवेदन, 124 को जारी किया गया लर्नर लाइसेंस

jamshedpur dc inspection : गुड़ाबांदा एवं धालभूमगढ़ प्रखंड-अंचल कार्यालयों का जमशेदपुर के उपायुक्त ने किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

jamshedpur bjp protest : जमशेदपुर भाजपा के लोग सड़क पर उतरे, निकाला मशाल जुलूस, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई दिग्गज हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News