जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर इस्ट की ओर से बुधवार को गोलमुरी क्लब में डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान को सम्मानित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. समारोह के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ए बंद्योपाध्याय, डॉ अंजुश्री पंडित एवं डॉ नीलम सिन्हा को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर डॉ ए बंद्योपाध्याय और डॉ नीलम सिन्हा ने महिलाओं के स्वास्थ्य, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली तथा समय पर उपचार के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने उपस्थित महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी सवालों के जवाब भी दिए और उन्हें जागरूक रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष संचिता डे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके योगदान की सराहना की. (नीचे भी पढ़ें)
सचिव मधुमिता रॉय ने कार्यक्रम का संचालन किया. इस अवसर पर पीपी इरा बंद्योपाध्याय सहित क्लब की पूर्व अध्यक्षाएं एवं बड़ी संख्या में सदस्याएं मौजूद रहीं. समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया.







