• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
बुधवार, नवम्बर 25, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand investment : विजन 2050 को गति देने की ओर अग्रसर झारखंड, 8 और 9 जुलाई को झारखण्ड सरकार नई दिल्ली में आयोजित करेगी ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’, जुटेंगे देश-विदेश के उद्योगपति

जुलाई 2, 2026
in खबर, झारखंड न्यूज़, राजनीति
0
jharkhand investment : विजन 2050 को गति देने की ओर अग्रसर झारखंड, 8 और 9 जुलाई को झारखण्ड सरकार नई दिल्ली में आयोजित करेगी ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’, जुटेंगे देश-विदेश के उद्योगपति
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखण्ड मंत्रालय में सचिव आईटी विभाग पूजा सिंघल एवं सचिव उद्योग विभाग अरवा राजकमल ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उक्त अधिकारियों ने आगामी 08 एवं 09 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय परामर्श सम्मेलन (नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन)” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर विशेष सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बक्शी मौजूद रहे. विदित हो कि झारखण्ड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अगुवाई में होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और पर्यटन विकास का रोडमैप खींचा जाएगा. दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई बड़े नीति निर्धारक, निवेशक और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं. इस दौरान उद्योग जगत के हितधारकों से महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रतिक्रिया आमंत्रित करने के लिए तीनों विभागों से जुड़े विभिन्न नीतियों जैसे झारखंड एआइ नीति, झारखंड निवेश प्रोत्साहन नीति, झारखंड पर्यटन नीति, झारखंड टेक्सटाइल नीति, जियाडा नियम, पीपीपी नीति का कांसेप्ट पेपर, सहित अन्य नीतियां प्रारूप के तौर पर जारी की जाएंगी. (नीचे भी पढ़ें)

 यह कार्यक्रम बदलते परिवेश को देखते हुए झारखण्ड में आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डिजिटल गवर्नेंस, औद्योगिक विकास और पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं को आगे बढ़ाने तथा “एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज” के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. सरकार का मानना है कि इस आयोजन से न केवल झारखण्ड में निवेश आएगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. यह आयोजन विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूइएफ), दावोस में राज्य की पहली बार हुई मौजूदगी और उससे निकले परिणाम को मजबूत करने तथा राज्य में वैश्विक निवेश को गति देने, राज्य की कोर थीम “एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज” को धरातल पर उतारने और ‘झारखण्ड विज़न 2050’ के दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. (नीचे भी पढ़ें)

यह भी पढ़ें: jharkhand cm hemant soren in bokaro- बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, कहा-शिक्षा से ही आदिवासी समाज में आएगी मजबूती और सकारात्मक बदलाव

आइटी, एआइ एवं डिजिटल गवर्नेंस पर मंथन

कार्यक्रम के पहले दिन के पहले सत्र में ‘डिजिटल गवर्नेंस और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर’ पर गहन चर्चा होगी. इसमें देश के शीर्ष आईटी विशेषज्ञ और सरकारी नीति निर्माता झारखण्ड में आधुनिक आईटी, आईटी पार्क, एआई और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े निवेश तथा साझेदारी को तलाशने पर विचार-विमर्श करेंगे. तत्पश्चात सरकार और आईटी,एआई और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच (बी2जी) सीधी बातचीत होगी. पहले दिन का समापन ‘झारखण्ड में एआई भविष्य को आकार देना’ विषय पर केंद्रित विशेष सत्र से होगा, जहां राज्य के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नीति प्रारूप पर चर्चा होगी और एआई क्षेत्र की संभावनाओं पर जोर रहेगा. इस बीच आईटी विभाग और कंपनियों के बीच कुछ एमओयू भी हस्ताक्षर किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरे दिन के सत्रों में  इन्वेस्टमेंट एंड इन्क्लूसिव डेवलपमेंट और टूरिज्म’ पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. इसके तहत निवेशकों के समक्ष राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन क्षमताओं को प्रदर्शित कर निवेश आकर्षित किया जाएगा. इस सत्र के उपरांत ‘औद्योगिक प्रोत्साहन और निवेश’ पर विशेष स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन होगा, जिसमें नए उद्योगों की स्थापना पर चर्चा होगी. इस चर्चा के बाद कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण सत्र भी होगा, जिसमें राज्य के विकास को गति देने के लिए कई बड़े औद्योगिक घरानों के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे. साथ ही झारखण्ड सरकार की नई दूरदर्शी नीतियों के ड्राफ्ट और नए डिजिटल पोर्टल्स का आधिकारिक शुभारंभ भी किया जाएगा. कार्यक्रम का समापन राज्य की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा जिसमें झारखण्ड राज्य की संस्कृति, नृत्य संगीत, आदि से देश-विदेश के कई गणमान्य व्यक्ति, उद्योग जगत से जुड़े लोग, आदि शामिल होंगे.

संबंधित खबरें

  • jharkhand cm hemant soren in bokaro- बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, कहा-शिक्षा से ही आदिवासी समाज में आएगी मजबूती और सकारात्मक बदलाव24 नवम्बर 2026
  • Jharkhand lawn ball players meet cm hemant : लॉन बॉल विजेता टीम के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री ने जीत पर सभी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं24 नवम्बर 2026
  • Jamshedpur seva shivir : कार्तिक पूर्णिमा पर दोमुहानी में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ का सेवा शिविर आयोजित, 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ24 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: झारखंड समाचारपूजामुख्यमंत्री
Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा
खबर

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा

नवम्बर 24, 2026
Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video
खबर

Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video

नवम्बर 24, 2026
Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक

नवम्बर 24, 2026
Next Post

Jamshedpur young Indians : सीआइआइ यंग इंडियंस ने 200 जोमैटो राइडर्स को दी जीवन रक्षक ट्रेनिंग, सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए की गई पहल

Jamshedpur Vishnu yagna : विष्णु यज्ञ सह भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कथा में नारी सशक्तीकरण पर दिया गया बल

Jamshedpur Vishnu yagna : विष्णु यज्ञ सह भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कथा में नारी सशक्तीकरण पर दिया गया बल

Jamshedpur firing : जमशेदपुर के एसएसपी कर रहे थे गश्ती, कदमा में अपराधियों ने की फायरिंग, एक घायल, देखिए – video

Jamshedpur firing : जमशेदपुर के एसएसपी कर रहे थे गश्ती, कदमा में अपराधियों ने की फायरिंग, एक घायल, देखिए - video

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Horoscope Know Your Day Wednesday 25th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 25th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

मेष राशिस्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका है तो आज उसमें आपको विजय...

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा

by Sharp Bharat
नवम्बर 24, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभाग में छठे वार्षिक जेडीसी (जॉइंट डिपार्टमेंटल काउंसिल) का सफल आयोजन किया गया....

Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video

Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video

by Sharp Bharat
नवम्बर 24, 2026

जमशेदपुर : दिवंगत मजदूर सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय और उनका उचित हक-अधिकार दिलाने की मांग को लेकर टाटा...

Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक

Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 24, 2026

जमशेदपुर : झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ के अध्यक्ष आरके अग्रवाल एवं महासचिव अनिल मोदी ने चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष एवं...

Former deputy speaker kariya munda in icu-पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रांची के अस्पताल में भर्ती,चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी

Former deputy speaker kariya munda in icu-पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रांची के अस्पताल में भर्ती,चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 24, 2026

रांची: लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कड़िया मुंडा को सोमवार को देर शाम रांची के देवनिका अस्पताल...

jamshedpur rural blood donation-बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त संग्रह

jamshedpur rural blood donation-बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त संग्रह

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 24, 2026

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पूर्वी सिंहभूम जिला रक्तदान जागरूकता एवं निगरानी समिति और मैत्री संगठन के संयुक्त...

Jamshedpur 4 arrested with brown shugar : जुगसलाई क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी का भंडाफोड़, 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर व नकद के साथ 4 गिरफ्तार, गिरफ्तार तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

Jamshedpur 4 arrested with brown shugar : जुगसलाई क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी का भंडाफोड़, 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर व नकद के साथ 4 गिरफ्तार, गिरफ्तार तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 24, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी...

jharkhand cm hemant soren in bokaro- बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, कहा-शिक्षा से ही आदिवासी समाज में आएगी मजबूती और सकारात्मक बदलाव

jharkhand cm hemant soren in bokaro- बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, कहा-शिक्षा से ही आदिवासी समाज में आएगी मजबूती और सकारात्मक बदलाव

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 24, 2026

बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आदिवासी समाज को शैक्षणिक, बौद्धिक और आर्थिक रूप से सशक्त होने के...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा

Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video

Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक

Former deputy speaker kariya munda in icu-पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रांची के अस्पताल में भर्ती,चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी

jamshedpur rural blood donation-बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur 4 arrested with brown shugar : जुगसलाई क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी का भंडाफोड़, 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर व नकद के साथ 4 गिरफ्तार, गिरफ्तार तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News